-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Bonded Labour 53 Tribal Workers Rescued Operation Vishwas
13 महिलाएं, 40 पुरुष, 2 बच्चे जमींदारों की कैद से छुड़ाए गए, आजाद देश में भी ये कैसी गुलामी
सोलापुर में ऑपरेशन विश्वास के तहत 53 बंधक आदिवासी मजदूरों को छुड़ाया गया। महिलाओं और बच्चों को भी जमींदारों की कैद में रखा गया था, दलालों पर केस दर्ज।

सोलापुर: आज़ाद भारत में भी गुलामी जैसी प्रथा जिंदा है, इसका चौंकाने वाला उदाहरण महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में सामने आया है। प्रतापगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 53 बंधक आदिवासी मजदूरों को जमींदारों की कैद से मुक्त कराया है। रेस्क्यू किए गए लोगों में 13 महिलाएं, 40 पुरुष और 2 छोटे बच्चे शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इन मजदूरों को दलालों ने रोजगार का लालच देकर मध्यप्रदेश के इंदौर से महाराष्ट्र लाया था। इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर जमींदारों के यहां बंधक बनाकर रखा गया। मजदूरी मांगने पर मारपीट की जाती थी और कई महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं।
रात 11:30 बजे हुआ पूरे मामले का खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
छत्रपति संभाजीनगर में अवैध गैस गोदामों पर छापा, शाहनूरवाड़ी-वालूज से 400 सिलेंडर जब्त
ईद पर ट्रैफिक अलर्ट: छावनी-रोजा बाग ईदगाह के आसपास प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, सुबह 5 से 11 बजे तक प्रतिबंध
नासिक: LPG संकट में राहत की तैयारी: 18 लाख लीटर केरोसीन की मांग, राशन कार्ड पर 2 लीटर मिलेगा
प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थाना घण्टाली के उपनिरीक्षक सोहनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोलापुर जिले के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के दौरान यह भी पता चला कि मजदूरों के पास भोजन तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उनके खाने और लौटने की व्यवस्था कराई। इसके बाद सभी 53 मजदूरों को सुरक्षित प्रतापगढ़ लाया गया।
दलालों और जमींदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
इस पूरे मामले में घण्टाली थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल दलालों और जमींदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रतापगढ़ पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि मजदूरी के नाम पर आदिवासियों को गुलाम बनाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। यह कार्रवाई न केवल कानून की जीत है, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों के लिए भी उम्मीद है जो रोज़गार की तलाश में ऐसे जाल में फंस जाते हैं।
सोलापुर में ऑपरेशन विश्वास के तहत 53 बंधक आदिवासी मजदूरों को छुड़ाया गया। महिलाओं और बच्चों को भी जमींदारों की कैद में रखा गया था, दलालों पर केस दर्ज।
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














