-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- In Maharashtras Solapur Minor Preparing For Neet Commits Suicide
‘मां मुझे बुला रही है…’, NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या
- Written By: पूजा सिंह
नीट की तैयारी कर रहे एक 16 वर्षीय लड़के ने चाचा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नाबालिग मां की मौत के बाद से सदमे में था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
Solapur Minor Suicide: महाराष्ट्र के सोलापुर में नीट की तैयारी कर रहे एक 16 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान शिवशरण भुताली तलकोटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे के केशवनगर का निवासी था। बताया जा रहा है कि नाबालिग अपनी मां की मौत के बाद से दुखी था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की वजह बताई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
शिवशरण ने 10वीं में 92 फीसदी अंक प्राप्त किए थे और वह डॉक्टर बनना चाहता था। उसकी मां का भी यही सपना था कि शिवशरण डॉक्टर बने, लेकिन असमय मां की मौत हो जाने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बता दें कि तीन महीने पहले पीलिया होने के कारण नाबालिग की मां की मौत हो गई थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।
यह भी पढ़ें : कसारा हाईवे पर 3 वाहनों की भीषण टक्कर, हादसे में 27 घायल, 7 लोग गंभीर
सम्बंधित ख़बरें
International Kabaddi Player Wife Suicide: कबड्डी खिलाड़ी शीलू बलहारा की पत्नी मुस्कान ने की आत्महत्या
एक और छात्रा की आत्महत्या, NEET परीक्षा में असफल होने से उठाया खौफनाक कदम, सतारा में मची खलबली
पेपर लीक पर 2024 में बनी कमेटी ने दिए थे 101 सुझाव, इनमें से कितनों को लागू कर पाई सरकार? देखें पूरी रिपोर्ट
NEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह
सुसाइट नोट में लिखा- ‘मां मुझे बुला रही है’
जानकारी के मुताबिक नाबालिग का शव उसके चाचा के घर में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने आत्महत्या करने की वजह बाताई है। नोट में लिखा , ”मैं शिवशरण हूं। मैं मर रहा हूं, क्योंकि मैं जीना नहीं चाहता। मुझे तभी मर जाना चाहिए था जब मेरी मां चली गईं थी, लेकिन मैं अपने चाचा और दादी का चेहरा देखते हुए जिंदा था। मेरी मां मेरे सपने में आईं थी। मेरी मां ने मुझसे पूछा कि मैं इतना परेशान क्यों हूं और मुझे अपने पास बुला रही है। इसलिए मैंने मरने के बारे में सोचा।”
जांच में जुटी पुलिस
मृतक ने आगे लिखा ”मैं अपने चाचा और दादी का बहुत आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मेरी बहुत अच्छे से देखभाल की। मेरे जाने के बाद मेरी बहन को खुश रखना। दादी को पापा के पास मत भेजना। सब लोग अपना ख्याल रखना। आपने मुझे मेरे माता-पिता से भी ज्यादा प्यार दिया है।” इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। फिलहाल इस मामले में सोलापुर शहर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
In maharashtras solapur minor preparing for neet commits suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 03, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
Aug 03, 2026 | 12:28 PMबांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
Aug 03, 2026 | 12:17 PMExplainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
Aug 03, 2026 | 12:05 PMमहाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Aug 03, 2026 | 12:03 PMनागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Aug 03, 2026 | 11:57 AMअमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
Aug 03, 2026 | 11:56 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














