Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोलापुर में सांप्रदायिक दंगे कराना चाहती थी बीजेपी, सांसद प्रणीति शिंदे ने देवेंद्र फड़णवीस पर बोला हमला

प्रणिती शिंदे ने कहा कि चुनाव के दौरान सोलापूर में सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन पुलिस आयुक्त एम राजकुमार की सतर्कता से यह घटना टल गई।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jun 15, 2024 | 07:37 PM

सांसद प्रणीति शिंदे और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्यः फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

सोलापूर : सोलापूर से नवनिर्वाचित सांसद प्रणीति शिंदे लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पूरे निर्वाचन क्षेत्र में आभार सभांए कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने जुले सोलापूर में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदान से दो दिन पहले बीजेपी की ओर से शहर में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की साजिश रची गई थी। इस दौरान उन्होंने राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी जमकर निशाना साधा।

सांप्रदायिक दंगे भडकाने की साजिश

जुले सोलापूर के जामगुंडी मंगल कार्यालय में एक आभार सभा को संबोधित करते हुए प्रणीति शिंदे ने कहा कि सोलापूर में बीजेपी की ओर से सांप्रदायिक दंगे भडकाने की साजिश रची गई थी। इस दौरान उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के नाम का जिक्र करते हुए उन पर भी हमला बोला। शिंदे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और उनके कार्यकर्ता जानते थे कि सोलापूर लोकसभा चुनाव अपने हाथ से निकल गया है। ऐसे में उन्होंने सोलापूर में सांप्रदायिक दंगे कराने की योजना बनाई।

प्रणीति शिंदे ने कहा कि आप मतदान से 5 दिन पहले के बीजेपी नेताओं के भाषणों को देख लिजीए। उनकी चाल ढाल वैसी ही थी। इन्हें तो शर्म आनी चाहिए। प्रणिती शिंदे ने कहा कि चुनाव के दौरान सोलापूर में सांप्रदायिक दंगे कराने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन पुलिस आयुक्त एम राजकुमार की सतर्कता से यह घटना टल गई।

सम्बंधित ख़बरें

अब दुष्कर्मियों को नहीं मिलेगी पैराेल! नसरापुर कांड के बाद CM फडणवीस ने कैबिनेट बैठक में दिया बड‍़ा निर्देश

दतिया में संभावित उपचुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलट-फेर, एक दर्जन कांग्रेसियों ने थामा BJP का दामन

महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिवासी आश्रम शालाओं का होगा कायाकल्प और सोलापुर को मिली 3 इंजीनियरिंग ब्रांच

Pune BJP Celebration: पुणे में भाजपा का सादगीपूर्ण जश्न, चुनावी जीत पर भारत माता पूजन

राम सातपुते को 74 हजार 197 वोटों से हराया

जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव में सोलापूर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी प्रणीति शिंदे ने जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम सातपुते को 74 हजार 197 वोटों से हराया।

Bjp plan create communal riots in solapur praniti shinde allegation devendra fadnavis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2024 | 06:49 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.