सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही, 1 साल पहले पीएम मोदी ने किया था अनावरण
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को बारिश के कारण ढह गई। मालवन स्थित राजकोट किले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी जो सोमवार को दोपहर करीब एक बजे ढह गई।
- Written By: आकाश मसने
सिंधुदुर्ग में ढही छत्रपति शिवाजी की 35 फुट ऊंची प्रतिमा ढही (सोर्स: सोशल मीडिया)
सिंधुदुर्ग: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को बारिश के कारण ढह गई। मालवन स्थित राजकोट किले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई थी जो सोमवार को दोपहर करीब एक बजे ढह गई। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा के ढहने के वास्तविक कारण का पता लगाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि जिले में बीते दो-तीन दिनों में भारी बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे और क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
कांग्रेस ने लगाए आरोप
सिंधुदुर्ग में प्रतिमा गिरने के बाद कांग्रेस ने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सोशल मीडिया एक्स पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अकांउट से एक पोस्ट कर भाजपा सरकार को छत्रपति शिवजी महाराज के अपमान का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें:- इंटरकास्ट लव मैरिज करने वालों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, कमिश्ननरेट में हुआ स्पेशल इंतजाम
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
सोशल मीडिया के जरिए लगाए आरोप
कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ” भाजपा के भ्रष्ट प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, जिसका उद्घाटन 4 दिसंब, 2023 को नौसेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, आज दोपहर गिर गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण प्रतिमा गिरी है।”
भाजपाच्या भ्रष्ट कारभाराने छत्रपती शिवाजी महाराजांचा आणि महाराष्ट्राचा अपमान केला आहे. ४ डिसेंबर २०२३ रोजी नौदल दिनानिमित्त मोठा गाजावाजा करून पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या हस्ते उद्घाटन करण्यात आलेला छत्रपती शिवाजी महाराजांचा पुतळा आज दुपारी कोसळला. निकृष्ठ बांधकामामुळे हा… pic.twitter.com/D6th5zLUky — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) August 26, 2024
प्रधानमंत्री ने किया था प्रतिमा का अनावरण
बता दें कि सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने नौसेना दिवस के अवसर पिछले साल चार दिसंबर को किले में आयोजित समारोहों में शामिल हुए थे इस दौरान इस प्रतिमा का अनावरण किया था।
यह भी पढ़ें:- जलगांव में 3 शराबी पुलिसकर्मियों शर्मनाक करतूत, पहले मारपीट की फिर बाइक सवार को मारी टक्कर
प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नारायण राणे, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, अजित पवार और नौसेनाध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार भी थे।
