-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shivaji Maharaj Statue Collapse Mva Will Take Out A March In Mumbai On September 1 To Protest The Incident
शिवाजी महाराज प्रतिमा ढहने का मामला: घटना के विरोध में एक सितंबर को मुंबई में मार्च निकालेगी महाविकास अघाड़ी
- Written By: किर्तेश ढोबले
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के विरोध में महाविकास आघाडी एक सितंबर को मुंबई में मार्च निकालेगा। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने से कुछ अच्छा हो सकता है।

एक सितंबर को मुंबई में मार्च निकालेगा MVA (फाइल फोटो )
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में दो दिन पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरी थी, जिसके बाद से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। साथ ही सत्ताधीश शिंदे सरकार की इस्तीफे की मांग कर रहा है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महायुति सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि यह दावा करना बेशर्मी की पराकाष्ठा है कि मालवण किले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हवा के कारण गिरी।
जानकारी के लिए बता दें कि सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे गिर गई थी। पिछले साल चार दिसंबर को इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था।
केसरकर के उस बयान की आलोचना की
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले की मौजूदगी में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर के उस बयान की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने से कुछ अच्छा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
क्या शरद पवार गुट के सांसद बदलने वाले है पाला? धर्मराव अत्राम के दावे पर सुप्रिया सुले का बड़ा खुलासा
‘उद्धव ठाकरे अब ‘उद्धव खान’ बन गए हैं’, नितेश राणे ने UBT के बागी सांसदों को बताया हिंदुत्व के मार्ग पर अग्रसर
उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार की बारी! 5 सांसद NDA के संपर्क में, महाराष्ट्र में बढ़ी सियासी हलचल
यह भी पढ़ें:-सिंधुदुर्ग के राजकोट किले पर आपस में भिड़े ठाकरे गुट और नारायण राणे के समर्थक
एक सितंबर को मुंबई में मार्च निकालेगा MVA
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के विरोध में महाविकास आघाडी एक सितंबर को मुंबई में मार्च निकालेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए महा विकास आघाडी (एमवीए) एक सितंबर को दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक मार्च निकालेगी। उन्होंने कहा, ‘‘शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के खिलाफ मालवण में आज एमवीए के मोर्चे में बाधा डालने वाले योद्धा सम्राट के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।”
शिवसेना और भाजपा सांसद के बीच झड़प
वह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद नारायण राणे के बीच हुई झड़प का जिक्र कर रहे थे। यह झड़प उस समय हुई जब एमवीए का प्रतिनिधिमंडल राजकोट किले में गया था।
आपको बता दें कि महाविकास अघाड़ी का प्रतिनिधिमंडल राजकोट किले का दौरा करने गया था। इस दौरान बीजेपी के नेता नारायण राणे और नितेश राणे भी वहां पर आए। वहीं, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पार्टी कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नारायण राणे के समर्थकों के बीच बुधवार को उस समय झड़प हो गई।
Shivaji maharaj statue collapse mva will take out a march in mumbai on september 1 to protest the incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में काम से लौट रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों का जानलेवा हमला; चाकूबाजी में दो गंभीर रूप से घायल
Jun 25, 2026 | 08:45 PMNirjala Ekadashi Parana: कल होगा निर्जला एकादशी व्रत का पारण, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और नियम
Jun 25, 2026 | 08:42 PMचंपत राय से गोपाल राव तक किसी का नाम नहीं…इन 8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, दोष साबित हुए तो मिलेगी कितनी सजा?
Jun 25, 2026 | 08:37 PMधार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM“सोनम को सजा न मिलने से बढ़ा सिया का हौसला”, इंदौर से पुणे तक गूंजी चीख; राजा रघुवंशी की मां का भावुक बयान
Jun 25, 2026 | 08:27 PMइंडिया गॉट लेटेंट में आलिया भट्ट की ‘स्पेशल पानी’ वाली बोतल बनी चर्चा का विषय, जानें इसकी कीमत और खासियत
Jun 25, 2026 | 08:24 PMAgra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PMवीडियो गैलरी

धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM














