Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिंदे के झोल का बजा ढोल…फ्रांस की कंपनी ने MMRDA पर लगाया गंभीर आरोप, विपक्ष बोला- सामने आए महायुति सकार के घोटाले

मुंबई में मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़ी फ्रांसीसी इंजीनियरिंग कंपनी सिस्ट्रा ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सीनियर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 26, 2025 | 08:17 AM

एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुंबई में मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़ी फ्रांसीसी इंजीनियरिंग कंपनी सिस्ट्रा ने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सीनियर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस कंपनी ने एमएमआरडीए के अधिकारियों पर अनुचित लाभ मांगने और भुगतान में देरी करने की शिकायत की है। एमएमआरडीए का काम शहरी विकास विभाग यानी अर्बन डेवलपमेंट के अंतर्गत आता है।

शहरी विकास विभाग पिछली महायुति सरकार में भी एकनाथ शिंदे के पास था, जब वे मुख्यमंत्री थे। वहीं नई सरकार में डिप्टी सीएम बनने के बाद भी अर्बन डेवलपमेंट विभाग शिंदे के पास है। इस वजह से अब विपक्ष का कहना है कि शिंदे के झोल का अब ढोल बजना शुरू हो गया है।

शिंदे के घोटाले सामने आ रहे हैं : आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब शिंदे सरकार के घोटाले सामने आ रहे हैं। शिंदे के शहरी विकास विभाग के मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के संबंध में एक फ्रांसीसी सलाहकार द्वारा उठाया गया भ्रष्टाचार का मुद्दा गंभीर है। मैं पहले से कह रहा हूं शिंदे भ्रष्ट मंत्री हैं और अब इसके सबूत सामने आ रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

एडवांटेज महाराष्ट्र Expo 2026: शेंद्रा MIDC में उद्योगों का महाकुंभ; पुलिस ने दिए सुरक्षा के आश्वासन

मिशन नाइंटी डेज: संभाजीनगर में 3,500 बिजली बिल बकाएदारों पर महावितरण की सख्ती

Mumbai: कोलाबा में निर्दलीय उम्मीदवार का आरोप, स्पीकर राहुल नार्वेकर ने डाला दबाव

BDNPH-2018-05 को राष्ट्रीय मान्यता, मराठवाड़ा कृषि अनुसंधान को गौरव; किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि

सिस्ट्रा की प्रमुख शिकायत

  • अनुचित लाभ मांगने, भुगतान में देरी
  • ठेकेदारों का ऑर्डर बढ़ाने के लिए फर्म पर दबाव डालना
  • प्रोजेक्ट के लिए कर्मियों की नियुक्ति की मंजूरी रोकना और मनमाना जुर्माना

फ्रांसीसी दूतावास के माध्यम से शिकायत

सूत्रों के मुताबिक सिस्ट्रा कंपनी ने फ्रांसीसी दूतावास के माध्यम से अपनी यह शिकायत दर्ज कराई है। 12 नवंबर 2024 को लिखे गए एक पत्र में दिल्ली में महाराष्ट्र के रेजिडेंट कमिश्नर रूपिंदर सिंह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की गई। कंपनी ने अपनी शिकायत में एमएमआरडीए के अधिकारियों पर गंभीर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है।

सीएम फडणवीस बोले- CS से बात कर सच्चाई का पता लगाएंगे

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनके पास इस मामले की शिकायत नहीं आई है। वे राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक से इस बारे में बात कर सच्चाई का पता लगाएंगे। वहीं मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने कहा कि पारदर्शिता हमारे प्रशासन का मूल है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसके साथ किसी भी कीमत पर कोई समझौता न हो।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

महायुति के तीसरे मंत्री पर संकट

महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे तीसरे मंत्री हैं, जिन पर संकट गहरा गया है। इससे पहले बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के मर्डर केस मामले में अजित पवार गुट के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगे थे। वहीं हाल ही में नासिक जिला कोर्ट ने अजित गुट के ही कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को फर्जी दस्तावेज मामले में दोषी करार देते हुए दो साल के जेल की सजा सुनाई है।

Shinde mess is exposed french company makes serious allegations against mmrda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 26, 2025 | 08:17 AM

Topics:  

  • Aditya Thackeray
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.