-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- School Id Scam Vanjari Bail Waghmare Sent To Jail 2000 Page Chargesheet Filed
शालार्थ आईडी घोटाला: वंजारी को बेल, वाघमारे पहुंचा जेल, 2000 पन्नों की चार्जशीट दायर
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में उजागर हुए शालार्थ आईडी घोटाले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। इस मामले में अब मुख्य आरोपी पूर्व शिक्षाधिकारी को अदालत ने जमानत दे दी है।

शालार्थ आईडी घोटाला (फाइल फोटो)
Shalarth ID Scam: बोगस शालार्थ आईडी घोटाले के मुख्य आरोपी और पूर्व शिक्षाधिकारी चिंतामन वंजारी को प्रथम श्रेणी न्यायालय दंडाधिकारी की अदालत से बेल मिल गई। वहीं इसी मामले में आरोपी वेतन अधीक्षक नीलेश वाघमारे को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद जेल भेजा गया है।
राज्य शिक्षा मंडल के नागपुर विभागीय अध्यक्ष और तत्कालीन प्राथमिक शिक्षाधिकारी चिंतामन गुलाबराव वंजारी को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है। पूरे राज्य में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। साइबर पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में एसआईटी ने वंजारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत के बाद जेल भेजा गया।
2,000 पन्नों की चार्जशीट दायर
वंजारी के वकील दीपेन जग्यासी ने न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की। उन्होंने न्यायालय को बताया कि इस मामले में वंजारी को झूठे आरोपों के तहत फंसाया गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक महेश पालकर द्वारा की गई प्राथमिक जांच के बाद वंजारी का नाम सामने आया। इस जांच के आधार पर वंजारी को शालार्थ आईडी के लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है। उनसे जांच पूरी हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
जांच एजेंसी 2,000 पन्नों की चार्जशीट दायर कर चुकी है। प्रकरण की सुनवाई खत्म होने में समय लगेगा। अभियोजन पक्ष का पूरा मामला दस्तावेजों और इलेक्ट्रानिक सबूतों पर आधारित है जो पहले ही जांच अधिकारियों द्वारा जब्त किए जा चुके हैं, इसीलिए वंजारी को सलाखों के पीछे रखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें जेल में रखना सुनवाई के पूर्व सजा देने जैसा होगा, इसीलिए उन्हें जमानत मंजूर की जाए।
जमानत का हुआ विरोध
सरकारी वकील प्रियंका कबाड़े ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने न्यायालय को बताया कि वंजारी प्रकरण का मुख्य आरोपी है। यह मामला आर्थिक अपराध से जुड़ा है और बेहद गंभीर है। गैर कानूनी तरीके से शिक्षकों की नियुक्त कर सरकारी खजाने को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है, इसीलिए जांच पूरी होने तक वंजारी को बेल नहीं मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – देश में सबसे महंगी RTI फीस महाराष्ट्र में, GST और पोर्टल चार्ज अलग, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
दोनों पक्षों की जिरह के बाद न्यायालय ने वंजारी को नियमित बेल मंजूर की। बचाव पक्ष को अधिवक्ता पराग विधानी ने सहयोग किया। वहीं गुरुवार को आरोपी नीलेश वाघमारे की पुलिस हिरासत खत्म हुई। जांच अधिकारी ने वाघमारे को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
School id scam vanjari bail waghmare sent to jail 2000 page chargesheet filed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM












