-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Satara »
- Birth Anniversary Special Jyotirao Phule Who Found Chhatrapati Shivaji Maharaj Samadhi
जयंती विशेष: छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि खोजने वाले वो शख्स, जिसे महात्मा कहती है पूरी दुनिया
- Written By: प्रिया जैस
जयंती विशेष: आज यानी 11 अप्रैल को एक ऐसे महात्मा की जयंती है, जिसने रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि खोज निकाली थी। साथ ही समाज के लिए कई परिवर्तनकारी कार्य किए, जिसने देश को नई दिशा है।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती विशेष (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
Mahatma Jyotiba Phule Birth Anniversary: महिलाओं के लिए भारत में शिक्षा पाना आज बेहद आसान है। लेकिन पुराने जमाने में लड़कियों और महिलाओं को पढ़ने-लिखने का कोई हक नहीं था। आज जो महिलाएं पढ़ाई-लिखाई कर पा रही है ये एक महाराष्ट्र के एक महत्वपूर्ण इंसान की देन है। जी हां, अब तक महिलाओं की शिक्षा पर हो रही बात से आप समझ ही गए होंगे कि हम किस की बात कर रहे है। जी हां, हम बात कर रहे है ज्योतिबा फुले की। आज 11 अप्रैल तारीख है, जो कि महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती तिथी है।
ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को सतारा के कटगुन गांव में हुआ था। ज्योतिबा फुले वे इंसान है, जिन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए बड़े काम किए। इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी ही पत्नी सावित्रीबाई फुले से की। इस बारे में तो सभी जानते है। लेकिन उनका योगदान केवल यही तक सीमित नहीं है। ज्योतिबा फुले ने न केवल महिलाओं के लिए बल्कि समाज के लिए भी कई कार्य किए और समाज को एक नई दिशा दी।
वर्ष 1848 में लड़कियों के लिए खोला स्कूल
महात्मा ज्योतिबा फुले ने छुआछूत, अंधविश्वास, धार्मिक रूढ़िवाद, पुरोहितवाद आदि का लगातार विरोध किया। इसी के साथ उन्होंने 1 जनवरी, 1848 को अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर पुणे के भिड़े वाड़ा में केवल लड़कियों के लिए पहला स्वदेशी रूप से संचालित स्कूल खोला। इस स्कूल में वे दोनों कार्य करते थे, जहां सावित्रिबाई फुले लड़कियों को पढ़ाया करती थी।
सम्बंधित ख़बरें
सावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
छत्रपति संभाजीनगर की हर संपत्ति को मिलेगा अलग पीआर कार्ड, ड्रोन सर्वे से बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड
मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
वर्ष 1873 में सत्यशोधक समाज का किया गठन
अब तक महात्मा ज्योतिबा फुले यह बात समझ चुके थे कि सदियों से चली आ रही इन कुरीतियों को वे अकेले नहीं हटा पाएंगे। इसके लिए संगठित होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने वर्ष 1873 में ‘सत्यशोधक समाज’ नाम की संस्था का गठन किया। इसका अर्थ था ‘सत्य के साधक’। इस संगठन के जरिये ज्योतिबा फुले महाराष्ट्र में निम्न वर्गों तक पहुंचे और उन्हे समान सामाजिक और आर्थिक अधिकार पाने के लिए उनमें जागरूकता फैलाई। सत्यशोधक समाज का विस्तार आज भी मुंबई व पुणे के गांवों तक दिखाई देता है। उनकी इस पहल ने राज्य में क्रांति लाने का काम किया।
जन्मदिन विशेष: वो कांग्रेस नेता जिसका मुंह खुलते ही तय हो जाती है बीजेपी की जीत
छत्रपति शिवाजी महाराज की खोजी समाधि
महात्मा ज्योतिबा फुले शुरू से ही छत्रपति शिवाजी महाराज से बेहद प्रभावित थे। उन्होंने आगे चलकर रायगढ़ का दौरा किया था। रायगढ़ जाकर महात्मा फुले ने ही पत्थर व पत्तियों के ढेर तले दबी शिवाजी महाराज की समाधि को खोज निकाला था। इस समाधि की उन्होंने सफाई और फिर उसकी मरम्मत करवायी थी। इतना ही नहीं बाद में महात्मा फुले ने शिवाजी महाराज पर एक जीवनी भी लिखी, जिसे पोवाड़ा (महाराष्ट्र का प्रमुख लोक गायन, जिसमें शिवाजी महराज के युद्ध कौशल का वर्णन है) भी कहा जाता है।
Birth anniversary special jyotirao phule who found chhatrapati shivaji maharaj samadhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में गड्ढों की मरम्मत के लिए 90 लाख की योजना, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा पैचवर्क
Jul 10, 2026 | 10:23 PM2050 में दुनिया झेलेगी कोरोना से भी बड़ा कहर! लाखों बच्चे हो जाएंगे अनाथ? रिपोर्ट ने उड़ाई सबकी नींद
Jul 10, 2026 | 10:20 PME20 पेट्रोल से घटेगा माइलेज या बढ़ेगी इंजन की परेशानी? सरकार ने पहली बार दिया साफ जवाब
Jul 10, 2026 | 10:20 PMMonsoon Health Tips: मॉनसून में बार-बार पड़ते हैं बीमार? कहीं आपकी थाली में तो नहीं है इन 5 चीजों की कमी
Jul 10, 2026 | 10:13 PMदतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
Jul 10, 2026 | 10:10 PMसावधान! पंढरपुर वारी के चलते पुणे-पंढरपुर हाईवे के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव; 10 से 15 जुलाई तक इन रास्तों का करें
Jul 10, 2026 | 10:09 PM14 महीने की पोती के बगल में खामेनेई की कब्र… दुनिया के सामने आई पहली तस्वीर, जुम्मे की नमाज में बदले की दुआ
Jul 10, 2026 | 10:07 PMवीडियो गैलरी

“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM













