- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Serious Allegation On Devendra Fadnavis Sachin Waze Statement On Anil Deshmukh
महात्मा सचिन वाजे कौन हैं? संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला
संजय राउत ने कहा कि सचिन वाजे कौन हैं? वे कहां है वृद्धाश्रम में साबरमती आश्रम में है या वर्धा के आश्रम में तपस्या कर रहे हैं? बीजेपी चुनाव में उतर रहे है। अगर बीजेपी हार के डर से ऐसे संत- महात्माओं का इस्तेमाल विरोधियों पर हमला करने के लिए करेगी, तो यह कहा जा सकता है कि उन्होंने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।
- Written By: किर्तेश ढोबले

संजय राउत का देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला (फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से उपमुख्यमंत्री देंवेद्र फडणवीस और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच शनिवार (3 अगस्त) को मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास सबूत है कि अनिल देशमुख अपने पीए के माध्यम से पैसे लेते थे। हमने इसे लेकर देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। वाजे के आरोपों पर अब संजय राउत ने पलटवार करते हुए देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सचिन वाजे बीजेपी के प्रवक्ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पिछे देवेंद्र फडणवीस ही मास्टरमाइंड है। जल्द ही सचिन वाजे भाजपा के वॉशिंग मशिन में धुल जाएंगे।
संजय राउत ने कहा कि सचिन वाजे कौन हैं? वे कहां है वृद्धाश्रम में साबरमती आश्रम में है या वर्धा के आश्रम में तपस्या कर रहे हैं? बीजेपी चुनाव में उतर रहे है। अगर बीजेपी हार के डर से ऐसे संत- महात्माओं का इस्तेमाल विरोधियों पर हमला करने के लिए करेगी, तो यह कहा जा सकता है कि उन्होंने चुनाव से पहले ही हार मान ली है।
देवेंद्र फडणवीस पर बोला हमला
राउत ने कहा कि एंटीलिया केस में बॉम्ब लगाया गया था। एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या की गई। महाराष्ट्र और देश को हिला देने वाले मामले का मुख्य आरोपी पुलिस विभाग में है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर को क्लीन चिट दे दी। बाकी दो आरोपी को छोड़ा गया , जो कि मिंधे गुट में है। राउत ने यह भी कहा कि अनिल देशमुख ने सच सामने लेकर आए और फडणवीस पर आरोप लगाया। देवेंद्र फडणवीस को इन आरोपों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने पहली बार देखा है कि उन्हें जवाब देने के लिए जेल के प्रवक्ता की जरूरत पड रही है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
यह भी पढे़ं:- ये देवेंद्र फडणवीस की नई चाल, सचिन वाजे के आरोपों पर अनिल देशमुख ने दी प्रतिक्रिया
संजय राउत ने कहा कि हत्या और आंतकवाद में संलिप्त आरोपी फडणवीस के लिए भाजपा प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे है। यह साबित हो गया है कि सरकार में बैठे लोग राजनीति और चुनाव जीतने के लिए गुंड़ो और गिरोहों का इस्तेमाल कर रहे है। जेल में उनको फोन जा रहे है। मुझे आश्चर्य होता है कि हत्या और दहशतवाद के आरोपियों इतना महत्व क्यौं दिया जा रहा है। सचिन वाझे को बीजेपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। सचिन वाजे की छोड़ो बीजेपी के लोगों की नोर्को टेस्ट करानी चाहिए। उसके बाद ही समझ में आएगा उन्होंने क्या किया है।
संजय राउत ने कहा कि हम जेल से 10 लोग खडे़ कर सकते है। जो फडणवीस, बावनकुले और अमित शाह का नाम लेंगे। भाजपा ने ऐसे संत महात्मा लोगों का जमा करके रखा है। सचिन वाजे भी कुछ दिन बाद भाजपा के वॉशिंग मशिन में धुल जाएंगे।
Sanjay raut serious allegation on devendra fadnavis sachin waze statement on anil deshmukh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














