-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Anil Deshmukh Reacts To Sachin Vaze Allegations Says Devendra Fadnavis New Move
ये देवेंद्र फडणवीस की नई चाल, सचिन वाजे के आरोपों पर अनिल देशमुख ने दी प्रतिक्रिया
- Written By: किर्तेश ढोबले
अनिल देशमुख ने कहा कि मैंने चार पांच दिन पहले देवेंद्र फडणवीस पर जो आरोप किए थे, जो तथ्य मैंने सामने लाए थे। कैसे फडणवीस ने मेरे सामने प्रस्ताव रखा था कि मैं एक हलफनामा देकर उद्धव और आदित्य ठाकरे को जेल भेज दूं। जब मैंने इस बात को महाराष्ट्र की जनता का सामने लेकर आया। तब फडणवीस ने नई चाल चली है। सचिन वाजे ने मुझपर जो आरोप लगाए है, ये देवेंद्र फडणवीस की नई चाल है।

सचिन वाजे के आरोपों पर अनिल देशमुख ने दी प्रतिक्रिया (फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया )
मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से उपमुख्यमंत्री देंवेद्र फडणवीस और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस बीच शनिवार (3 अगस्त) को मुंबई पुलिस के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे ने देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि सीबीआई के पास सबूत है कि अनिल देशमुख अपने पीए के माध्यम से पैसे लेते थे। हमने इसे लेकर देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। अब वाजे के आरोप पर देशमुख ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये फडणवीस द्वारा चली गई मेरे खिलाफ नई चाल है।
अनिल देशमुख ने कहा कि मैंने चार पांच दिन पहले देवेंद्र फडणवीस पर जो आरोप किए थे, जो तथ्य मैंने सामने लाए थे। कैसे फडणवीस ने मेरे सामने प्रस्ताव रखा था कि मैं एक हलफनामा देकर उद्धव और आदित्य ठाकरे को जेल भेज दूं। जब मैंने इस बात को महाराष्ट्र की जनता का सामने लेकर आया। तब फडणवीस ने नई चाल चली है। सचिन वाजे ने मुझपर जो आरोप लगाए है, ये देवेंद्र फडणवीस की नई चाल है।
सचिन वाजे भरोसे लायक व्यक्ति नहीं
अनिल देशमुख ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने सचिन वाजे के बारें में पहले ही स्पष्ट किया है कि वह आपराधिक पृष्ठभूमी वाला व्यक्ति है। सचिन वाजे को दो हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक हत्या के मामले में अब भी जेल में है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सचिन वाजे भरोसे लायक व्यक्ति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
यह भी पढे़ं:- अनिल देशमुख के गंभीर आरोपों के बीच देवेंद्र फडणवीस के समर्थन में उतरे भाजपा नेता
फडणवीस ने वाजे की मुझ पर आरोप लगाने के लिए कहा
देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाते हुए अनिल देशमुख ने कहा कि सचिन वाजे जैसे आपराधिक पृष्ठभूमी वाले को साथ लेकर फडणवीस मुझे फंसा रहे है। मैं जनता को बताना चाहता हूं कि मैंने जो आरोप फडणवीस पर किए थे, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने वाजे को मुझपर आरोप लगाने के लिए कहा है।
यह भी पढे़ं:- अनिल देशमुख का DCM देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा हमला, कहा- ‘… तो वीडियो क्लिप करें सार्वजनिक’
सचिन वाजे ने कहा
इससे पहले समचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सचिन वाजे ने कहा कि जो कुछ हुआ उसके सारे सबूत हैं। वह पीए के माध्यम से पैसे लेते थे। इस संबंध में सीबीआई के पास भी सबूत है। इसे लेकर मैंने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। ये मामला उनके खिलाफ चला गया है।इस मामले को लेकर मैं नार्को टेस्ट भी कराने के लिए तैयार हूं। मैंने जो पत्र लिखा है उसमें जयंत पाटिल का भी नाम है।
Anil deshmukh reacts to sachin vaze allegations says devendra fadnavis new move
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













