- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli »
- National Anthem Is Played Every Morning In The Market In A Village Of Sangli Maharashtra
महाराष्ट्र का एक ऐसा गांव, जहां रोज सुबह लोग गाते हैं राष्ट्रगान, इसके बाद ही खुलती हैं दुकानें
यहां के लोग हर सुबह 9:10 बजे राष्ट्रगान के लिए मुख्य बाजार में एक जगह पर इकट्ठा होते हैं। यहां के सभी दुकानदार भी राष्ट्रगान के बाद ही अपनी दुकानें खोलते हैं।
- Written By: मनोज आर्या

राष्ट्रगान के लिए खड़े लोग, (सोर्स- सोशल मीडिया)
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली जिले के भीलवाड़ी गांव के मेन बाजार में हर रोज सुबह यहां के लोग राष्ट्रगान गाते हैं। यह परंपरा 15 अगस्त 2020 को शुरू हुई जो अब और मजबूत हो रही है और कुछ अन्य क्षेत्र के लोग भी इसे अपना रहे हैं। यह गांव पलुस तहसील में कृष्णा नदी के तट पर स्थित है। स्थानीय निवासी अमोल मकवाना ने मीडिया को बताया कि यहां के लोग हर सुबह 9:10 बजे राष्ट्रगान के लिए मुख्य बाजार में एकत्र होते हैं। दुकानदार राष्ट्रगान के बाद ही अपनी दुकानें खोलते हैं। उन्होंने कहा कि इसे जबरदस्त सराहना मिल रही है। बाजार आने वाले लोग राष्ट्रगान शुरू होते ही जहां होते हैं वहीं खड़े हो जाते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाटिल ने इसकी शुरुआत की थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी सभी के लिए निराशा भरा वक्त था। लोग एक-दूसरे से मिल नहीं पा रहे थे, व्यापारी दुकानें नहीं खोल पाने से हतोत्साहित थे। उन्होंने कहा कि छह से आठ महीने तक सब कुछ ठप रहा। भीलवाड़ी व्यापार संघ का मानना था कि लोगों का मनोबल बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है एकता का प्रदर्शन। हम सभी को यह समझाने में कामयाब रहे कि दिन की शुरुआत जन गण मन से करना सबसे अच्छा मंत्र है।
राष्ट्रगान शुरू होते ही हर कोई खड़ा हो जाए
दीपक पाटिल ने आगे कहा कि एक सार्वजनिक संबोधन सिस्टम स्थापित की गई थी, जिससे यह सुनिश्चित हो सका कि राष्ट्रगान शुरू होते ही हर कोई खड़ा हो जाए। हमने हर दिन सुबह 9:10 बजे राष्ट्रगान बजाना शुरू करने का फैसला किया। अब जिज्ञासावश अन्य गांवों के निवासी भी उस समय यहां पहुंचते हैं। हमारे कार्यक्रम का वीडियो लाखों लोगों ने देखा और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पाटिल ने कहा कि उन्हें राष्ट्रगान बजाने का विचार केरल के एक गांव से मिला। हालांकि, दुर्भाग्यवश यह प्रथा वहां बंद हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
Fake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
Nagpur High Court: नागपुर में फूड जॉइंट्स विवाद, देर रात शोर-शराबे और अवैध प्रतिष्ठानों पर हाई कोर्ट की सख्ती
Nagpur Project News: NMRCDA के 7,474 करोड़ के बजट को मंजूरी, आउटर रिंग रोड और IBFC परियोजना को हरी झंडी
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
राष्ट्रगान सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही क्यों?
दीपक ने बताया कि राष्ट्रगान सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही क्यों बजाया जाना चाहिए? राष्ट्रगान गाते समय हम सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह हमारे स्कूली जीवन का अभिन्न अंग था। अब हमारे बाद सांगली के पलुस गांव और गढ़चिरौली के मुलचेरी गांव ने भी यह प्रथा शुरू कर दी है। इस जनसूचना प्रणाली के माध्यम से लापता बच्चों, सामान चोरी और बाढ़ की चेतावनी आदि के बारे में लोगों के जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 74 मोबाइल फोन, छह कारें, आधार और पैन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि उनके असली मालिकों को लौटाए जा चुके हैं।
National anthem is played every morning in the market in a village of sangli maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज में फिर शुरू होगी जंग! ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दी खुली धमकी, प्रोजेक्ट फ्रीडम को बताया डेडलॉकहोर्मुज
May 05, 2026 | 08:51 AMलोकतंत्र की ताकत: तमिलनाडु में महज 1 वोट से हार गए DMK के कद्दावर मंत्री, थलपति विजय की पार्टी ने दी शिकस्त
May 05, 2026 | 08:51 AMNagpur NEET Exam Centre Facilities: परीक्षा केंद्रों की हालत पर अदालत का स्वतः संज्ञान, लापरवाही पर नोटिस जारी
May 05, 2026 | 08:50 AMउत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
May 05, 2026 | 08:46 AMMP के 39 जिलों में आज आंधी का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म
May 05, 2026 | 08:40 AMमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नया रिकॉर्ड, 22 दिन में 5 विशाल पोर्टल बीम लॉन्च
May 05, 2026 | 08:38 AMFake Census Forms: सावधान! जनगणना के नाम पर मांगा जा रहा बैंक विवरण और आधार; मनपा ने जारी किया अलर्ट
May 05, 2026 | 08:32 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM












