Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र

Illegal Construction Regularisation: संभाजीनगर में 300 वर्गमीटर तक के अनधिकृत आवासीय निर्माणों के नियमितीकरण पर बेटरमेंट चार्ज पूरी तरह माफ किया गया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 29, 2026 | 03:52 PM

गुंठेवारी योजना, संभाजीनगर मनपा,(प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Gunthewari Scheme: छत्रपति संभाजीनगर शहर के गुंठेवारी क्षेत्रों में बने अनधिकृत निर्माणों को नियमित कराने के लिए मनपा ने नागरिकों को बड़ी राहत दी है। 300 वर्गमीटर तक के आवासीय निर्माणों के नियमितीकरण पर बेटरमेंट चार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। वहीं, अनधिकृत लेआउट के खुले भूखंडों के नियमितीकरण पर 15 सितंबर तक 50 प्रश तथा उसके बाद 31 अक्टूबर तक 25 प्रश की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में मनपा ने परिपत्र जारी किया है। राज्य सरकार की ओर से 31 दिसंबर 2020 तक हुए अनधिकृत निर्माणों को गुंठेवारी कानून के तहत नियमित करने की अनुमति दिए जाने के बाद मनपा यह योजना लागू कर रही है। सामान्य सभा के निर्णय के अनुसार योजना 1 मई से 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।

300 वर्गमीटर तक के मकानों पर नियमितीकरण शुल्क माफ

इस अवधि में शुल्क में विशेष रियायतें लागू रहेंगी 300 वर्गमीटर (करीब 3,228 वर्गफुट) तक के मकानों के नियमितीकरण पर 16 जुलाई से 31 अक्टूबर तक बेटरमेंट चार्ज पूरी तरह माफ रहेगा। इससे पात्र मकान मालिक बिना विकास शुल्क दिए अपने निर्माण को नियमित करा सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस

Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा

आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां

आयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन

अनधिकृत लेआउट के खुले भूखंडों के नियमितीकरण के लिए भी विकास शुल्क में राहत दी गई है। ० से 450 वर्गमीटर व 450 से 3,999 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर 15 सितंबर तक 50 प्रश व 31 अक्टूबर तक 25 प्रश की छूट मिलेगी।

हालांकि, नियमितीकरण के लिए यूडीसीपीआर के प्रावधानों के अनुसार कम से कम 10 प्रश खुली जगह रखना अनिवार्य होगा। 300 वर्गमीटर से अधिक व 2,000 वर्गमीटर तक के निर्माणों पर भी निर्माण क्षेत्र के लिए विकास शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। हालांकि, शेष खुले भूखंड के हिस्से पर नियमानुसार विकास शुल्क देय होगा।

अतिरिक्त निर्माण पर देना होगा जुर्माना

यदि स्वीकृत क्षेत्र से अधिक निर्माण किया गया है तो उसे भी नियमित कराने की सुविधा रहेगी। हालांकि, इसके लिए संबंधित क्षेत्र के रेडी रेकनर मूल्य का 10 प्रश दंड के रूप में जमा करना होगा, वहीं, एफएसआई 1.60 तक की पूर्व में दी गई छूट यथावत रहेगी।

यह भी पढ़ें:-आयुक्त जी. श्रीकांत का निर्देश: देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एलोरा में ठोस कचरे का हो प्रबंधन

छत्रपति संभाजीनगर मनपा निर्धारित बेटरमेट चार्ज 1,837 रु प्रति वर्गमीटर है। 50 प्रश छूट के बाद 450 वर्गमीटर के भूखंड के नियमितीकरण पर अब 4, 13,325 रु शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 8.26.650 रु का भुगतान करना पड़ता था। यानी पात्र आवेदकों को करीब 4 लाख की सीधी राहत मिलेगी।

Sambhajinagar gunthewari illegal construction regularisation betterment charge waiver

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 03:52 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Constructions
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.