

दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली और पूरे उत्तर भारत में रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जिसके चलते हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रात के समय पंखे में भी सर्दी लगने लगती है। दिल्ली में तापमान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के पास रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री तक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 18 अक्टूबर को दिल्ली में तापमान साफ रहना का अनुमान है। जानकारी के अनुसार अक्टूबर में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने के अनुमान है। इसके अलावा तापमान भी सामान्य रहेगा। वहीं, पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी मौसम साफ रहेगा। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम में भारी बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। बिहार में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड महसूस की जा सकती है। आज कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।
लौटते मानसून के कारण दक्षिण के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, आज यानी 18 अक्तूबर को मौसम विभाग ने तमिलनाडु और कर्नाटक के इलाकों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से बारिश जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार 19 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। गुजरात में बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। गुजरात के अलावा, दक्षिण कर्नाटक, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, केरल, ओडिशा में बारिश की संभावना है। इस क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात के समय ठंड भी महसूस की जा सकती है।