मुंबई: रुपाली चाकणकर का इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजा गया; अशोक खरात प्रकरण में निष्पक्ष जांच के लिए पद त्यागा

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रूपाली चाकणकर का इस्तीफा मुख्यमंत्री को भेजा, जांच के चलते लिया गया निर्णय।
Rupali Chakankar News
Published on
Updated on

Rupali Chakankar Resignation News: मुंबई महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का इस्तीफा आगे की कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने शनिवार को दी।

सुनेत्रा पवार ने बताया कि चाकणकर ने मौजूदा परिस्थितियों और स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात से जुड़े प्रकरण की जांच को ध्यान में रखते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, इस्तीफा देने से पहले चाकणकर ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की थी, जहां उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसके बाद उन्होंने शुक्रवार को सुनेत्रा पवार को अपना इस्तीफा सौंपा।

गौरतलब है कि चाकणकर को 15 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। हाल ही में दुष्कर्म के आरोपी अशोक खरात से कथित संबंधों को लेकर विपक्षी दलों की आलोचना के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com