-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Rss Will Help Bjp In Maharashtra Nikay Chunav Cm Fadnavis Meets Nitin Gadkari In Nagpur
Nagpur News: निकाय चुनावों में बीजेपी को संघ का साथ, गडकरी-फडणवीस ने की बैठक, तय हुई रणनीति
- Written By: सोनाली चावरे
Maharashtra Nikay chunav: संघ ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का साथ देने का फैसला लिया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बैठक कर इसकी रणनीति बनाई।

निकाय चुनावों में बीजेपी को संघ का साथ
नागपुर: लोकसभा चुनाव में भाजपा के आला नेता के एक बयान के चलते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने हाथ खींच लिये थे जिससे भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पायी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में संघ के साथ ने भारी जीत दिलाई। अब संघ ने आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का साथ देने का निर्णय लिया है।
घर-घर मुलाकात अभियान
रविवार को रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में भाजपा व संघ के पदाधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार के लिए मिलने वाले 90 दिनों में प्रत्यक्ष घर-घर मुलाकात का अभियान चलाया जाएगा। संघ के विविध संगठन व भाजपा समन्वय के साथ यह कार्य करेंगे। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी संगठनात्मक कार्यों व केन्द्र व राज्य सरकार की विविध जनहितकारी योजनाओं की जानकारी रखी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
चामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
चंद्रपुर कहलाएगा ‘टाइगर जीला’, वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए अंडरपास, ओवरपास और मुआवज़ा नीति पर मुहर
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
प्रसार-प्रचार का टारगेट
संघ ने बीते 5 वर्षों में किए गए अपने सर्वेक्षण और उसके अनुसार किए गए नियोजन पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा नेताओं ने क्या करना है, इस संदर्भ में मार्गदर्शन किया। गडकरी ने संघ व भाजपा की स्थापना से लेकर उसके आज वटवृक्ष बनने तक की यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि कोई यह नहीं समझे कि उसके कारण पार्टी टिकी हुई है। अनेक कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाकर व अपना सर्वस्व न्योछावर कर संगठन को मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी जाए वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाए।
फडणवीस ने कहा कि चुनाव के दौरान संघ व बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच पूरा समन्वय होगा और इसमें किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने संघ पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के सवालों व शिकायतों के भी जवाब दिए। वे बैठक में लगभग 4 घंटे से अधिक रहे। बावनकुले ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया की जानकारी बैठक में रखी। विदर्भभर से विधायक कृष्णा खोपड़े, प्रवीण दटके, राजू तोडसाम, राज्यमंत्री पंकज भोयर, संजय कुटे, किशोर जोरगेवार, सुधीर मुनगंटीवार, समीर कुणावार, डॉ. नरोटी, मंत्री अशोक उईके, सुमित वानखेडे, मंत्री आकाश फुंडकर, हंसराज अहीर, विकास महात्मे, संजय भेंडे, आशीष देशमुख सहित 44 प्रतिनिधि और आरएसएस से दीपक तामशेट्टीवर, राम हरकरे, अतुल मोघे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
संघ ने कमियां भी गिनाईं
बैठक में जहां संघ की ओर से केन्द्र व राज्य सरकार के अच्छे कार्यों की सराहना की गई वहीं कमियां गिनाने में कमी नहीं रखी। विविध समाजों, जाति या धर्मों के बीच तनाव फैलाने वाले विवादास्पद बयानों से बचने की सलाह नेताओं को दी गई। यह भी कहा कि नेता, मंत्री के समीप इतनी भीड़ हो जाती है कि उनसे मिलने में भाजपा व संघ के कार्यकर्ताओं को ही मशक्कत करनी पड़ती है। पार्टी में आयातित लोगों को अधिक महत्व देने की बजाय विचारधारा को भी ध्यान में रखने की सलाह दी गई। संघ के जनहित के कार्यों में भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। केवल वाहवाही सुनने या सुनाने में व्यस्त रहने की बजाय योजनाओं के अमल में ध्यान केन्द्रित करने की सलाह दी गई। संघ के विदर्भ के 32 संगठनों के प्रमुख बैठक में उपस्थित थे। इन संगठनों के विविध प्रकल्प राज्य सरकार के समन्वय से शुरू रहते हैं। आगामी समय के लिए विविध कार्यक्रमों का नियोजन व उसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद के संदर्भ में भी बैठक में मंथन किया गया।
Rss will help bjp in maharashtra nikay chunav cm fadnavis meets nitin gadkari in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Jul 03, 2026 | 02:06 PMहोर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
Jul 03, 2026 | 02:04 PMमुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 02:00 PMपत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PMजबलपुर के बेलखेड़ा में उफनते नाले में फंसी बोलेरो, 5 लोग तैरकर बाहर निकले, तेज बहाव में बहे युवक का शव बरामद
Jul 03, 2026 | 01:58 PMचामोर्शी में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का मोर्चा, बढ़े बिजली बिल पर जताया रोष
Jul 03, 2026 | 01:56 PMसरकार ने Play Store से क्यों हटाया BAT-BMS App, जानें इसके पीछे का पूरा कारण?
Jul 03, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












