-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Rohit Pawar Will Make Big Revelation On 10 February Regarding Ajit Pawar Death Baramati Plane Crash
अजित पवार की मौत पर रोहित पवार का बड़ा बयान, 10 फरवरी को होगा सनसनीखेज खुलासा!
- Written By: आकाश मसने
Ajit Pawar plane crash: रोहित पवार ने अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर सवाल उठाते हुए 10 फरवरी को बड़ा खुलासा करने का ऐलान किया है। उनके बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

रोहित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Rohit Pawar Big Revelation On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को एक ऐसा बयान दिया है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। बारामती में जिला परिषद चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने दिवंगत नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
10 फरवरी को होगा बड़ा खुलासा
रोहित पवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर हुए विमान हादसे को लेकर हर किसी के मन में संदेह है। उन्होंने घोषणा की कि 10 फरवरी को मुंबई में वह एक विस्तृत प्रस्तुति (Presentation) देंगे। इस दौरान वह तकनीकी पहलुओं और उन परिस्थितियों पर प्रकाश डालेंगे कि आखिर यह दुर्घटना कैसे और क्यों हुई। रोहित ने संकेत दिया कि इस हादसे के पीछे कुछ ऐसे तथ्य हो सकते हैं जो अब तक सामने नहीं आए हैं।
एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर क्या बोले रोहित?
हादसे के बाद पहली बार शरद पवार और अजित पवार के गुट जिला परिषद चुनाव के लिए साथ आए हैं। दोनों गुट ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। रोहित पवार ने भावुक होते हुए कहा कि अजित दादा की दिली इच्छा थी कि पूरा परिवार और पार्टी के लोग एक साथ आएं। आज हम उसी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। दादा हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की भलाई चाहते थे और हम उनके विलय के सपने को आगे बढ़ाते रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
यह भी पढ़ें:- अजित पवार के करीबी से 4 घंटे तक CID ने किए तीखे सवाल, आखिर मौत से एक दिन पहले क्या हुआ था?
जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव के लिए किया मतदान
बता दें कि रोहित पवार ने आज, 7 फरवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए बारामती के पिंपली में मतदान किया। इसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए, हमने पिंपली (बारामती) में वोट देने के अपने पवित्र अधिकार का इस्तेमाल करके माननीय अजीतदादा के विचारों को श्रद्धांजलि दी। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप भी लोकतंत्र में अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र को मज़बूत करने के राष्ट्रीय काम में योगदान दें!
बारामती में हुआ था अजित पवार का प्लेन क्रैश
गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार और उनके साथ सवार चार अन्य लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। अब रोहित पवार के ‘संदेह’ वाले बयान ने जांच की दिशा और राजनीतिक बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।
Rohit pawar will make big revelation on 10 february regarding ajit pawar death baramati plane crash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













