Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहित पवार ने फडणवीस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप, बोले- CM को HSRP शुल्क के बारे में अधिकारियों ने गलत जानकारी दी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अधिकारियों ने हाई-सिक्योरिटी पंजीकरण प्लेट (HSRP) से जुड़े शुल्क के बारे में गलत जानकारी दी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 03, 2025 | 05:41 PM

राेहित पवार व देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम ने झूठ बोला कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार द्वारा लिए गए फैसलों पर रोक नहीं लगाई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) नेता रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अधिकारियों ने हाई-सिक्योरिटी पंजीकरण प्लेट (HSRP) से जुड़े शुल्क के बारे में गलत जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि जिस कंपनी को ठेका दिया गया था वह एक घोटाले में संलिप्त थी।

उन्होंने कहा कि फडणवीस और उनके उपमुख्यमंत्री कहते हैं कि राज्य में सब ठीक है, लेकिन इसी के बीच एक केंद्रीय मंत्री की बेटी को परेशान किया जाता है। एक पूर्व राज्य मंत्री के बेटे को बैंकॉक जाने से रोक दिया जाता है और उसकी विशेष उड़ान को वापस बुला लिया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

मुंबई-पुणे समेत महाराष्ट्र के 29 शहरों में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Thane: मेट्रो-9, सूर्या परियोजना और आईटी हब का वादा, फडणवीस का मीरा-भाईंदर में चुनावी रोडमैप

फडणवीस-शिंदे को फंसाने की साजिश रच रही थी उद्धव सरकार! पूर्व DGP रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

संतोष देखमुख और सोमनाथ सूर्यवंशी का परिवार न्याय का इंतजार कर रहा

राेहित पवार ने सत्तापक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि सब ठीक है लेकिन मसाजोग के सरपंच संतोष देशमुख और परभणी में मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी के परिवार अब भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

महाराष्ट्र में ज्यादा है एचएसआपी शुल्क

शरद पवार गुट के नेता ने दावा किया कि सीएम फडणवीस को उनके अधिकारियों ने एचएसआरपी के शुल्क के बारे में गलत जानकारी दी। पार्टी ने कहा कि गुजरात में दोपहिया वाहनों से प्लेट के लिए 160 रुपये लिए जा रहे थे, लेकिन महाराष्ट्र में कीमत 450 रुपये थी।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि गुजरात की एक कंपनी, जिसे HSRP का ठेका दिया गया था वह 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल है।

एचएसआरपी क्यों अनिवार्य?

बता दें कि सरकार ने वाहन चोरी पर अंकुश लगाने और पहचान में एकरूपता लाने के लिए एक अप्रैल, 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों के लिए एचएसआरपी अनिवार्य कर दिया था। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि इन नंबर प्लेट के लिए उच्च शुल्क लिया जा रहा था।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पवार ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि उन्होंने राज्य परिवहन बसों के पट्टे, ठाणे क्रीक सौंदर्यीकरण परियोजना, कृषि उपज खरीद और बीएमसी में 1,400 करोड़ रुपये की निविदा पर रोक क्यों लगाई और इसकी जांच का आदेश क्यों दिया।

उन्होंने दावा किया कि विशेष कार्य अधिकारियों की 16 नियुक्तियां रद्द कर दी गईं क्योंकि फडणवीस को रिपोर्ट मिली थी कि वे बिचौलिये थे। उन्होंने पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि वे ‘बिचौलिये’ थे, वे किन मंत्रियों के लिए काम करते थे और क्या कार्रवाई की गई?

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rohit pawar said that officials gave wrong information to cm fadnavis about hsrp fee

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 03, 2025 | 05:37 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Government
  • NCP (SP)
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.