महाराष्ट्र के 73 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 5000 रुपए, CM फडणवीस बोले- 4 लाख 86 हजार किसानों का कर्जमाफ

CM Fadnavis Statement: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सूखा के हालात को देखते हुए अब तक 73 लाख किसानों के खाते में 5000 हजार की मदद भेजी।
CM Devendra Fadnavis Statement
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र में कुल 73 लाख किसानों के बैंक खातों में 5000 रुपए पहुंचे।

  • अगले दो दिनों में 95% किसानों के खाते में ₹5,000 तक पहुंच जाएंगे।

  • कर्ज माफी योजना: आज 4 लाख 86 हजार किसानों के खातों में 4,764 करोड़ रुपये ट्रांसफर।

  • मराठवाड़ा क्षेत्र के करीब 2,76,000 किसानों के खातों में पैसे जमा किए गए हैं।

Maharashtra Drought Farmers Relief: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के अन्नदाताओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी साझा की है। सीएम फडणवीस ने जानकारी दी है कि राज्यभर के लगभग 73 लाख किसानों के बैंक खातों में अग्रिम मदद के तौर पर 5000 रुपए जमा कर दिए गए हैं। अगले दो दिनों के भीतर राज्य के करीब 95 प्रतिशत किसानों के बैंक खातों में 5,000 रुपये की राशि पहुंच जाएगी।

हालांकि, बैंक खातों से जुड़ी कुछ तकनीकी गड़बड़ियों या दस्तावेजों में त्रुटि के कारण बाकी बचे 5 प्रतिशत किसानों के खातों में पैसे पहुंचने में थोड़ी देरी हो सकती है, जिसे प्रशासन जल्द ही ठीक कर रहा है।

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्ज माफी योजना का विस्तार

महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्ज माफी योजना' को लेकर भी मुख्यमंत्री फडणवीस बड़ा फैसला किया है। इस योजना के अंतर्गत आज एकमुश्त रूप से 4 लाख 86 हजार पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 4,764 करोड़ रुपये की राशि जमा की गई है।

CM Devendra Fadnavis Statement
विवाह का खर्च टालकर सूखाग्रस्त किसानों को दिए 1 करोड़ रुपए, अतुल सावे और मुले पाटील परिवार की अनूठी पहल

मराठवाड़ा के किसानों को मिला सबसे बड़ा लाभ

देवेंद्र फडणवीस ने बताया पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्ज माफी योजना की इस किश्त में सबसे अधिक फायदा सूखा और अन्य समस्याओं से प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों को मिला है। अकेले मराठवाड़ा के लगभग 2,76,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में कर्ज राहत की यह राशि सीधे जमा की गई है।

CM Devendra Fadnavis Statement
राज ठाकरे ने रद्द किया MNS का दीपोत्सव, कहा- सूखे के कारण हमारे भाई-बहन रो रहे हैं, हम जश्न कैसे मनाएं

अब तक का कुल आंकड़ा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर कर्जमाफी योजना के तहत अब तक कुल 21 लाख किसानों के बैंक खातों में कर्ज माफी के पैसे जमा किए जा चुके हैं। सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया के दौरान अब तक लगभग 19,000 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में वितरित की है।

महायुति सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के हर एक पात्र किसान को कर्ज के जाल से पूरी तरह मुक्त करना है, ताकि वे कृषि कार्यों में बिना किसी आर्थिक तनाव के आगे बढ़ सकें। आने वाले दिनों में बाकी बचे पात्र किसानों के खातों में भी चरणबद्ध तरीके से पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।