लव अफेयर बना जानलेवा! प्रेमी ने की रत्नागिरी की भक्ति की हत्या, 13 दिन बाद आंबा घाट में मिला शव
Ratnagiri Crime News: रत्नागिरी में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय भक्ति मयेकर की हत्या का खुलासा। 13 दिन बाद आंबा घाट से शव बरामद किया गया। प्रेमी पर हत्या का आरोप है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ratnagiri Murder Case: महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक प्रेम प्रसंग हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। 26 वर्षीय भक्ति जितेंद्र मयेकर की हत्या उसी के प्रेमी द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई है। यह सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया, जब युवती के लापता होने के 13 दिन बाद उसका शव आंबा घाट क्षेत्र से बरामद किया गया।
भक्ति मयेकर रत्नागिरी तालुका के मिरजोले गांव की निवासी थी और वह 17 अगस्त से लापता थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस और अपराध अन्वेषण शाखा ने उसकी तलाश शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिससे शक की सुई भक्ति के खंडाला निवासी प्रेमी की ओर घूमी। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विवाह तय हो गया था, जिससे भक्ति नाराज थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव और विवाद बढ़ने लगा। इन झगड़ों ने आखिरकार एक खूनी मोड़ ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई; गड़बड़ी मिलने पर 17 और सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
नासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
Yavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
नासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
आरोपी ने कबूला कि उसने भक्ति को बहाने से आंबा घाट बुलाया और वहीं उसकी हत्या कर दी। शव को उसने घाट की खाई में फेंक दिया था ताकि कोई सबूत न बचे।
आंबा घाट से बरामद किया गया शव
शनिवार को रत्नागिरी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने राजू काकडे हेल्प अकादमी के स्वयंसेवकों की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई देर रात तक चली और आखिरकार शव को आंबा घाट की खाई से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, शव की हालत खराब हो चुकी थी, लेकिन पहचान के कुछ आधार मिलने से पुष्टि हो सकी कि यह भक्ति मयेकर का ही शव है।
यह भी पढ़ें:- पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को दिखा दुर्लभ नजारा, पहली बार कैमरे में कैद हुआ F MARK बाघिन का शावक
रत्नागिरी पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और आगे की जांच तेजी से की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
