महाराष्ट्र के रायगड में बड़ा हादसा, ताम्हिनी घाट में 500 फीट गहरी खाई में गिरी जीप, 4 की मौत
Raigad Accident: महाराष्ट्र के रायगड जिले में पुणे-मानगांव हाइवे पर भीषण हादसा हुआ है। एक जीप खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग अभी भी लापता हैं।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated)
Raigad Tamhini Ghat Jeep Accident: महाराष्ट्र के रायगड जिले में ताम्हिनी घाट पर गुरुवार सुबह एक भयानक दुर्घटना सामने आई है। पुणे-मानगांव हाइवे पर एक अनियंत्रित जीप 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
रायगड जिले में पुणे-मानगांव हाइवे पर स्थित ताम्हिनी घाट पर यह भीषण हादसा सामने आया है। मानगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर निवृत्ति बोराडे ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक जीप अनियंत्रित हो गई और सीधे 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे की सही वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, पहली नजर में यह माना जा रहा है कि जीप ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया होगा जिसके चलते वह खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में चार लोगों की लाशें मिली हैं जिन्हें ऊपर लाने का काम जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Explainer: समृद्धि महामार्ग पर 3 साल में 444 मौतें, समझिए आखिर बुलढाणा क्यों बना हादसों का हॉटस्पॉट
Prayagraj: मॉकड्रिल के दौरान बड़ा हादसा, फायर पाइपलाइन फटी; OPD और डायलिसिस यूनिट में भरा पानी
कोलकाता में गोदाम ढहने से 5 मजदूरों की मौत, ग्राउंड जीरो पर पहुंचे CM सुवेंदु अधिकारी, 50 से अधिक मजदूर दबे
#WATCH | Maharashtra | Body of one tourist retrieved, five people feared dead, after a car plunged into a deep gorge at Tamhini Ghat in Raigad on the intervening night of 17th & 18th November The six tourists had left Pune for Konkan at midnight on 17th November. A search for… pic.twitter.com/HFMaBaCRXO — ANI (@ANI) November 20, 2025
कोंकण घूमने गए थे पर्यटक
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि यह पर्यटक समूह मंगलवार को कोंकण घूमने के लिए गया था। बुधवार तक जब इन पर्यटकों से कोई संपर्क नहीं हो सका, तो इन लोगों ने मानगांव पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को ही ताम्हिनी घाट पर छानबीन शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें:- Nashik News: 30 सेकंड में मौत! घर जाने को निकले थे शमशान पहुंच गए, CCTV में कैद हुआ पूरा हादसा
हालांकि, रात में अंधेरा होने के कारण छानबीन रोक दी गई थी। गुरुवार की सुबह फिर से शुरू की गई छानबीन में पुलिस टीम को कुचली हुई जीप और चार लोगों के शव मिले। पुलिस इंस्पेक्टर निवृत्ति बोराडे ने यह भी बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय नागरिकों की भी मदद ली जा रही है।
ड्रोन और क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन
फिलहाल रेस्क्यू टीम रस्सियों, क्रेन और अन्य इक्विपमेंट (उपकरणों) की मदद से इस जटिल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। इन चारों शवों और टूटी-फूटी गाड़ी के बचे हुए हिस्से को खाई से निकालने का प्रयास जारी है।
हादसे में अभी भी दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं गाड़ी में लापता बताए जा रहे लोगों के अलावा और भी यात्री मौजूद तो नहीं थे। इस दुखद घटना में मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
