रायगड में सेवा संकल्प अभियान, MD लोकेश चंद्र ने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने की महावितरण की अपील

PM Surya Ghar Yojana In Maharashtra: महावितरण के सेवा संकल्प अभियान के तहत खालापुर में कार्यक्रम हुआ। लोकेश चंद्र ने उपभोक्ताओं से पीएम सूर्यघर योजना अपनाने और बिजली बिल में बचत करने की अपील की।
MSEDCL Khalapur Seva Sankalp Campaign PM Surya Ghar Solar Scheme
खालापुर में सेवा संकल्प अभियान(फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • खालापुर में महावितरण का सेवा संकल्प अभियान।

  • पीएम सूर्यघर योजना से बिजली बिल में बचत।

  • बिजली संबंधी शिकायतों के लिए विशेष सेवा केंद्र।

MSEDCL Khalapur Seva Sankalp Campaign: बिजली उपभोक्ताओं को त्वरित, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) की ओर से राज्य के प्रत्येक तालुका में ‘सेवा सेतु’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत शुक्रवार को भांडुप परिमंडल के खालापुर उपविभाग में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव तथा महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से पीएम सूर्यघर और रूफटॉप सोलर योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से सौर ऊर्जा अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल में करें बचत

लोकेश चंद्र ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अब केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को तालुका स्तर पर शुरू किए गए विशेष सेवा केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।

इस योजना के तहत घर की छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित कर बिजली खर्च में बचत की जा सकती है। पात्र उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सीधे उनके बैंक खाते में सब्सिडी दी जाती है। इससे सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ घरेलू बिजली बिल का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है।

सौर ऊर्जा लाभार्थी से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान लोकेश चंद्र ने खालापुर तालुका के सावरोली गांव के सुनील रामभाऊ बरड से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। बरड ‘स्वयंपूर्ण महाराष्ट्र आवासीय रूफटॉप सोलर (स्मार्ट) योजना’ के प्रतिनिधि लाभार्थी हैं।

उन्होंने अभियान के प्रति बिजली उपभोक्ताओं की भागीदारी और महावितरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विशेष सेवा केंद्रों के माध्यम से बिजली आपूर्ति और सौर ऊर्जा से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

MSEDCL Khalapur Seva Sankalp Campaign PM Surya Ghar Solar Scheme
ठाणे के बी.के. बिरला कॉलेज में रीडिंग इंस्पिरेशन डे, डॉ. कलाम के विचारों पर आधारित 300 किताबें प्रदर्शित

बिजली से जुड़ी कई समस्याओं का होगा समाधान

सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नए बिजली कनेक्शन, स्मार्ट मीटर की जानकारी, खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, बिजली बिल पर नाम अपडेट करने, स्वीकृत बिजली भार में बदलाव और बिलिंग संबंधी शिकायतों के निपटारे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसके साथ ही बिजली व्यवस्था के रखरखाव और मरम्मत के कार्यों को भी तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भांडुप परिमंडल के मुख्य अभियंता संजय पाटील ने की।

उन्होंने कहा कि सेवा केंद्र स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की शंकाओं और गलतफहमियों को दूर करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और उसके लाभों की जानकारी लेने के साथ पीएम सूर्यघर योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

MSEDCL Khalapur Seva Sankalp Campaign PM Surya Ghar Solar Scheme
Mumbai Metro 3: मुंबई मेट्रो ने लॉन्च किया भारत का पहला मेट्रो पासपोर्ट, जानें किन 10 स्टेशनों पर मिलेगा

अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर पेण मंडल के अधीक्षक अभियंता धनराज बिक्कड, पनवेल ग्रामीण विभाग के कार्यकारी अभियंता दिवाकर देशमुख, महा-वितरण के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बिजली उपभोक्ता उपस्थित रहे। खालापुर और खोपोली क्षेत्र के पीएम सूर्यघर योजना के कुछ लाभार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com