-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Raid On Dance Bar Near Panchgani In Satara 21 People Arrested
सुंदरियों के अश्लील नृत्य में मशगुल 21 लोग चढ़े पुलिस के हत्थे, सातारा के पंचगनी के पास ‘डांस बार’ पर छापामार कारवाई
- Written By: आंचल लोखंडे
महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल पंचगनी के निकट एक होटल में महिलाओं द्वारा अश्लील नृत्य किए जाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सातारा जिले के भीलर स्थित होटल हीराबाग का मालिक भी आरोपियों में शामिल है।

सातारा में पंचगनी के पास‘डांस बार' पर छापा (सौजन्यः सोशल मीडीया)
सातारा: जिंदगी एक बार ही मिलती है और इसे खुलकर जीना चाहिए। जिंदगी का हर पल दिल खोलकर जीना चाहिए। सही तो है… लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कानून-कायदों को ताक पर रखकर और गैरकानूनी कृत्य कर यह आनंद लिया जाए। फिलहाल तो कानून का चाबुक चलेगा ही। और कानून का चाबुक फिर जिंदगी ही बिगाड़ देता है। कुछ ऐसा ही एक वाक्या महाराष्ट्र से सामने आया है।
महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल पंचगनी के निकट एक होटल में महिलाओं द्वारा अश्लील नृत्य किए जाने के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सातारा जिले के भीलर स्थित होटल हीराबाग का मालिक भी आरोपियों में शामिल है।
विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
भारतीय दंड संहिता, महाराष्ट्र होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य निषेध तथा महिलाओं की गरिमा की रक्षा अधिनियम, 2016 के साथ-साथ महाराष्ट्र निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
ऑर्केस्ट्रा लाइसेंस पर पूर्ण विराम: महाराष्ट्र में नए परमिट और रिन्यूअल बंद, डांस बार कानून के तहत कार्रवाई
महाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
आर्केस्ट्रा की आड़ में चलने वाले डांस बार पर CM फडणवीस की नजर, सदन में बोले- कानून में होगा बदलाव
भाईंदर: अन्ना पैलेस ऑर्केस्ट्रा बार में छापा, गुप्त कमरे से 13 लड़कियां रेस्क्यू
अश्लील नृत्य प्रस्तुत
सातारा पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि होटल में ‘बार डांसर’ के रूप में काम करने वाली महिलाओं की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को छापेमारी की गई। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘करीब 12 महिलाएं गायिकाओं और वेटर के रूप में, छोटे कपड़े पहनकर, करीब 20 ग्राहकों के सामने अश्लील नृत्य कर रही थीं।”
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
25 लाख का माल बरामद
विज्ञप्ति में कहा गया है कि 25 लाख रुपये से अधिक कीमत के संगीत उपकरण, मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। मामले में जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि इन महिलाओं को कहां से लाया गया था। उन्होंने कहा कि ‘काउंसलिंग’ के बाद महिलाओं को उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Raid on dance bar near panchgani in satara 21 people arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Aug 05, 2026 | 12:12 PMविठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
Aug 05, 2026 | 12:11 PMCCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप
Aug 05, 2026 | 12:08 PMसांपों की जान बचाते-बचाते चली गई सर्प मित्र की जान, कोबरा के डसने से अमन गोहिया का निधन
Aug 05, 2026 | 12:04 PMसावन में वृंदावन पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, परिवार संग ठाकुर बांके बिहारी के किए दर्शन
Aug 05, 2026 | 11:56 AMगुमशुदा गृहमंत्री! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- लापता गृहमंत्री अमित शाह की तलाश में दर्ज कराएंगे FIR
Aug 05, 2026 | 11:52 AMCCMP रजिस्ट्रेशन के विरोध में IMA का आंदोलन, वर्धा में 24 घंटे हॉस्पिटल और सोनोग्राफी केंद्र रहे बंद
Aug 05, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














