Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधान भवन में विजिटर्स की एंट्री बंद, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ऐलान

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधान भवन में गुरुवार को हुई झड़प की घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने एक्शन लिया है। अब विधानमंडल के सत्र के दौरान विधान भवन में आगंतुकों (visitors) को एंट्री नहीं मिलेगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 18, 2025 | 06:32 PM

महाराष्ट्र विधान भवन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक जितेंद्र आव्हाड और भाजपा के विधायक गोपीचंद पडलकर के समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। अब विधान भवन के अंदर आगंतुकों यानी विजिटर्स को एंट्री नहीं मिलेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बताया कि विधानमंडल के सत्र के दौरान विधान भवन में आगंतुकों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान केवल मंत्रियों, विधायकों, आधिकारिक तौर पर नामित उनके निजी सचिवों और सरकारी अधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी।

राहुल नार्वेकर ने विधानसभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि सदस्यों को अयोग्य घोषित करने में सक्षम एक आचार समिति का गठन एक सप्ताह के भीतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह घटना विधान भवन के ग्राउंड फ्लोर पर गुरुवार शाम 5.45 बजे हुई। उन्होंने इस मामले में विधान भवन के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से रिपोर्ट भी तलब की है।

सत्र के दौरान आगंतुकों को नहीं मिलेगी एंट्री

विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि सत्र के दौरान आगंतुकों को विधान भवन के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान केवल मंत्रियों, विधायकों, उनके आधिकारिक तौर पर नियुक्त निजी सचिवों और सरकारी अधिकारियों को ही अनुमति दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सत्र के दौरान मंत्रियों को विधानमंडल परिसर में आधिकारिक बैठकें करने और आगंतुकों से मिलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को अपनी ऑफिशियल ब्रीफिंग और बैठकें राज्य सचिवालय और मंत्रालय में ही करनी होंगी। उन्होंने कहा कि विधायकों के साथ आए व्यक्तियों के आचरण के लिए उन्हें ही जवाबदेह ठहराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- कल दिया ऑफर, आज की मुलाकात…उद्धव और CM फडणवीस की बंद कमरे में क्या हुई बात?

विधायक पडलकर और आव्हाड ने खेद व्यक्त किया

विधायक गोपीचंद पडलकर और जितेंद्र आव्हाड, दोनों ने अपने समर्थकों के बीच हुई झड़प को लेकर सदन में खेद व्यक्त किया था। नार्वेकर ने कहा कि विधायक आव्हाड और पडलकर के सहयोगी नितिन देशमुख और सरजेराव टाकले को सदन के विशेषाधिकार हनन के आरोप का सामना करना पड़ेगा। देशमुख और टाकले झड़प में शामिल थे और जिन्हें राज्य विधानमंडल के सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया था।

बिना पास के दाखिल हुए थे देशमुख और टाकले

विधासभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के मुताबिक, देशमुख ने दावा किया है कि वह आव्हाड के समर्थक हैं, जबकि टाकले ने कहा कि वह विधायक पडलकर के चचेरे भाई हैं। देशमुख और टाकले को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके साथ 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। देशमुख और टाकले अधिकृत पास के बिना विधायकों के साथ विधानमंडल परिसर में दाखिल हुए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने संसद की तर्ज पर एक आचार समिति गठित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के साथ परामर्श के बाद एक सप्ताह के भीतर आचार समिति का गठन किया जाएगा। आचार समिति को सदस्यों को अयोग्य घोषित करने का अधिकार होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rahul narvekar entry of visitors prohibited in maharashtra vidhan bhavan during session

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 06:32 PM

Topics:  

  • Jitendra Awhad
  • Maharashtra News
  • Rahul Narvekar
  • Ram Shinde

सम्बंधित ख़बरें

1

पुणे थेरगांव में बड़ा एक्शन: पर्यावरण नियम तोड़ने पर बिल्डर पर NGT ने ठोका 2.55 करोड़ का जुर्माना

2

चुनावी मौसम में खुला नेताओं का पर्स, पुणे के गणेश मंडलों को मिले 1 लाख तक के डोनेशन

3

पूरी तरह बदल जाएगी मुंबई लोकल की तस्वीर, चलेंगी AC वंदे मेट्रो, MRVC ने उठाया बड़ा कदम 

4

पुणे विसर्जन में खास मोमेंट: डिप्टी CM अजित पवार ने उठाया ढोल, जनता संग गूंजे “जय गणेशा” के नारे

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.