पुणे के वेल्हे में युवक की गोली मारकर हत्या, चार लोगों पर मामला दर्ज

Shooting
फाइल फोटो
Published on: 
Updated on: 

पुणे: पहले के विवाद में वेल्हे में युवक पर फायरिंग करने की घटना सामने आई है। होली (Holi) के दिन फायरिंग होने से वेल्हे तहसील में खलबली मच गई। इस घटना में नवनाथ रेणुसे (40) की हत्या (Murder) हुई है। इस मामले में माऊली उर्फ ज्ञानेश्वर लक्ष्मण रेणुसे के साथ चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज (Case Registered) किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवनाथ और आरोपी माऊली रिश्तेदार थे। उनके बीच पहले विवाद हुआ था। नवनाथ सोमवार की सुबह साढ़े 10 बजे परिसर में रुका था। इसी दौरान आरोपी माऊली और उसके साथी वहां पहुंचे।

रिश्तेदारी में चल रहे विवाद में हुई फायरिंग  

 इन आरोपियों ने फायरिंग की। रक्त से लहूलुहान नवनाथ वहीं गिर गया तो आरोपी फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सीआईडी और वेल्हे पुलिस स्टेशन के बड़ी अधिकारी मौके पर पहुंचे। गंभीर रुप से जख्मी नवनाथ को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि रिश्तेदारी में चल रहे विवाद में यह फायरिंग की गई थी।

बेटी की हत्या मामले में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

वहीं, खड़की रेलवे स्टेशन परिसर के खेत में चार दिन पूर्व डेढ़ वर्ष की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर उसका शव फेंका गया था। इस संबंध में खड़की पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। खड़की पुलिस ने छानबीन के बाद उसकी मां और प्रेमी को बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अकोला निवासी आरोपी लक्ष्मी संतोष गवई (32) का पति संतोष गवई को शराब की लत लगने के कारण हमेशा झगड़े होते थे। इस झगड़े से तंग आकर आरोपी लक्ष्मी अपने मायके रहने आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अकोला जिले के तहसील खिरपुरी बुद्रक निवासी आरोपी संतोष देवमन जामनिक (31) से हुई। इस बीच दोंनो में अनैतिक संबंध बन गए। आरोपी संतोष काम के सिलसिले में पुणे में आया था। उसके पीछे आई आरोपी लक्ष्मी ने अपने दो बेटिओं को और एक बेटे को मायके छोड़ आई थी। दोनों दापोड़ी के लेबर कैंप में रहने लगे थे।

गला दबाकर की हत्या 

इस अनैतिक संबंध में रोड़ा बन रही तथा हमेशा रोने के कारण डेढ़ वर्षीय बेटी समीक्षा संतोष गवई को रस्ते से हटाने का प्लान आरोपियों ने बनाया। इसके तहत खड़की रेलवे स्टेशन परिसर के खेत में लक्ष्मी और संतोष ने डेढ़ वर्षीय समीक्षा संतोष गवई का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके शव को वहां फेंक कर फरार हो गए थे। इस संदर्भ में खड़की पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ। पुलिस के जांच में यह हत्या उसकी मां और प्रेमी संतोष द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने हत्या के बाद चार दिन बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com