Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़, BJP नेता के खिलाफ केस दर्ज, पार्टी से बेदखल

Pune News: पुणे में एक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी भाजपा नेता पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jun 25, 2025 | 06:11 PM

प्रमोद कोंधारे पर मामला दर्ज (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: पुणे में एक महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के के एक पदाधिकारी ने महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ करने की कोशिश की, जिसके बाद पुणे इकाई के एक भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आरोपी प्रमोद कोंधारे ने कथित रूप से महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार किया था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कथित घटना का पता चला और महिला अधिकारी ने भी कोंधारे पर अनुचित कृत्य में शामिल होने का आरोप लगाया। सीसीटीवी वीडियो में देखा गया कि आरोपी अनुचित तरीके से महिला पुलिस अधिकारी को छूने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने महिला की गरिमा को आहत करने और यौन उत्पीड़न से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज किया है। कोंधारे भाजपा की पुणे इकाई के महासचिव हैं।

चित्रा वाघ ने लिया एक्शन

इस घटना के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य एमएलसी चित्रा वाघ ने इस मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी ली और सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “आज एक बहुत ही चौंकाने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमारे ध्यान में आई। भारतीय जनता पार्टी के पुणे शहर पदाधिकारी प्रमोद विट्ठल कोंधारे ने एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ छेड़छाड़ की।”

सम्बंधित ख़बरें

UP में 2.89 करोड़ वोटरों के नाम कटने से BJP में हड़कंप, योगी के इमरजेंसी मीटिंग में क्या हुई बात?

अलविदा ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’, साइंटिस्ट माधव गाडगिल का पुणे में निधन, रिपोर्ट से हिला दी थी सरकार

BDNPH-2018-05 को राष्ट्रीय मान्यता, मराठवाड़ा कृषि अनुसंधान को गौरव; किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

आज अत्यंत संतापजनक आणि दुर्दैवी घटना कानावर आली. प्रमोद विठ्ठल कोंढरे, जो भारतीय जनता पक्षाचा पुणे शहराचा पदाधिकारी होता त्याने एका महिला पोलीस अधिकाऱ्याचा विनयभंग केला. आताचं यासंदर्भात मी पुण्याचे भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे जी यांच्याकडून माहीती घेतली असता संबंधित… — Chitra Kishor Wagh (@ChitraKWagh) June 25, 2025

उन्होंने लिखा, “जब मैंने पुणे भाजपा शहर अध्यक्ष धीरज घाटे से इस बारे में पूछा तो उन्होंने न केवल मुझे बताया कि संबंधित पदाधिकारी को तत्काल पद से हटा दिया गया है, बल्कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हम यहीं नहीं रुकेंगे। मैं इस मामले को आगे बढ़ाऊंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसे यथासंभव पूरी सजा मिले।”

‘भाषा मां से आती है…न कि जबरदस्ती से’, अभिनेता सयाजी शिंदे की सरकार को दो टूक

माफ नहीं किया जाएगा – चित्रा वाघ

चित्रा वाघ ने आश्वस्त करते हुए लिखा, “भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो संविधान, कानून और महिलाओं की गरिमा में विश्वास रखती है। किसी भी परिस्थिति में महिला सशक्तिकरण के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा, चाहे वह हमारी पार्टी का ही क्यों न हो।”

Woman police officer molested case registered bjp pramod kondhare expelled party

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 06:05 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra News
  • Pune Crime News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.