-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Village Officer Has Created A Ruckus By Digging A Road Without Permission In Junnar Bori Budruk
Pune: बोरी बुद्रुक में अफरा-तफरी, अधिकारी पर अवैध खुदाई और फर्जी पंचनामा का आरोप
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune News: जुन्नर बोरी बुद्रुक में ग्राम पंचायत अधिकारी पर अवैध खुदाई और फर्जी पंचनामा बनाने का आरोप लगाया गया है। जिसको लेकर प्रशासन ने तुरंत जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है।

पुणे जिला परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: जुन्नर तहसील बोरी बुद्रुक के ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होगी। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत), जिला परिषद पुणे को प्राप्त जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि अधिकारी ने एक निवासी की निजी संपत्ति पर अवैध रूप से रास्ता खोदा और बाद में मनमानी तरीके से गलत पंचनामा रिपोर्ट तैयार किया गया।
इसी के साथ केदार तपस्वी ने बोरी बु ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली के बारे में विभागीय जांच कर कार्रवाई करने के संबंध में उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत), जिला परिषद पुणे कार्यालय में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया था।
इस शिकायत में कहा गया है कि ग्राम विकास अधिकारी और पदाधिकारियों ने शासन की नीतियों, वित्तीय नियमों और मार्गदर्शक सूचनाओं का उल्लंघन कर पक्षपातपूर्ण और व्यक्तिगत स्वार्थ में निर्णय लिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
आंबेगांव के 1,578 किसानों को 9.85 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मंजूर, महाआईटी पोर्टल पर 3,389 प्रविष्टियां
जेडपी का 333 करोड़ रुपये का बजट पेश, कृषि-शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास पर विशेष फोकस
साथ ही ग्राम पंचायत की स्वामित्व वाली जमीन पर बिना अनुमति कार्य करना, अभिलेखों का उचित रखरखाव न करना, अवैध खुदाई, ग्राम पंचायत स्वामित्व वाले गालों (दुकानों) को किराए पर देते समय नियमों का उल्लंघन करना, कर वसूली कम करना आदि जैसे आरोप लगाए गए हैं।
जिला परिषद पुणे उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) भूषण जोशी ने कहा है कि इस संदर्भ में बीडीओ को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए है। उसके अनुसार संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
बोरी बुद्धक शिकायतकर्ता केदार तपस्वी ने कहा है कि जो अधिकारी दोषी है, उनके खिलाक शासकीय नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी बाहिए और आवेदक को तुरंत न्याय मिलना चाहिए, अन्यथा हमें उस अधिकारी के खिलाफ न्यायालय में दाद मांगनी पड़ेगी।
ये भी पढ़ें :- Pune News: मानव-तेंदुआ संघर्ष पर तुरंत कार्रवाई, किसानों को दिन में बिजली और AI निगरानी
ग्रापं बोरी बुद्रुक के प्रस्तुत अभिलेखों की जांच
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद पुणे ने समूह विकास अधिकारी, पंचायत समिति शिरूर की मामले की जाच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था, गट विकास अधिकारी, पंचायत समिति शिरूर ने ग्राम पंचायत बोरी बुद्रुक द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों की जांच की और बिंदुवार जांच रिपोर्ट उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत), जिला परिषद पुणे कार्यालय को सीपी। इस प्राप्त रिपोर्ट के निष्कर्षों को ध्यान में रखते हुए, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत) ने 3 अक्टूबर को गट विकास अधिकारी, पंचायत समिति जुन्नर को संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।
Village officer has created a ruckus by digging a road without permission in junnar bori budruk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, रानी कमलापति स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













