पुणे दुष्कर्म मामले में धरे गए 2 आरोपियों ने पुलिस को किया गुमराह, तीसरे आरोपी की तलाश जारी

महाराष्ट्र में तीन अक्टूबर को 21 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने अपने दोस्त के बारे में गलत जानकारी देकर पुणे पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
सिक्किम में 13 साल की किशोरी से रेप
सिक्किम में 13 साल की किशोरी से रेप
Published on
Updated on

पुणे: महाराष्ट्र में तीन अक्टूबर को 21 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार था। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने दोस्त के बारे में गलत जानकारी देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

पुलिस ने पुणे की एक अदालत को इस बात की जानकारी दी कि दोनों आरोपियों का दोस्त भी इस अपराध में शामिल था और वह अभी फरार है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत को बताया कि पुलिस को अब तीसरे आरोपी का असली नाम पता चल गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में देने की मांग की। पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि न्यायिक हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों को मामले में जांच के लिए पुलिस हिरासत में दिया जाए। पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने दोनों आरोपियों को आठ नवंबर तक पुलिस की हिरासत में सौंप दिया हैं।

आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, इस दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। इनकी पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश निवासी चंद्रकुमार रविप्रसाद कनौजिया और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले अख्तर बाबू शेख के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि शेख ने भी अपने पिता का नाम गलत बताया था।

10 लाख का रखा था इनाम

आपको बताते चले कि महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके बोपदेव घाट क्षेत्र में तीन अक्टूबर की रात एक पुरुष मित्र के साथ घूमने गई महिला से तीन लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और हमलावरों ने महिला के मित्र की भी पिटाई की। पुलिस ने अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com