खडकवासला जल सिंचाई विभाग की कार्यकारी अभियंता श्वेता कुर्हाडे का ट्रांसफर, शिकायतें पाईं सही

Pune खडकवासला जल सिंचाई विभाग अभियंता श्वेता कुर्हाडे के खिलाफ दर्ज की गई शिकायतों पर कृष्णा खोरे विकास महामंडल ने कार्रवाई की है। जिसके बाद श्वेता के ट्रांसफर का ऑर्डर पास कर दिया गया है।
Pune News
पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: जल संसाधन विभाग के तहत आने वाले खडकवासला जल सिंचाई विभाग की कार्यकारी अभियंता श्वेता कुर्हाडे पर आखिरकार कृष्णा खोरे विकास महामंडल ने कार्रवाई की है।

कृष्णा खोरे विकास महामंडल के विशेष अधीक्षक श्याम हिंगे ने आदेश जारी कर कहा है कि कुर्हाडे का खडकवासला जल सिंचाई विभाग से तत्काल ट्रांसफर किया जाए। ट्रांसफर होने तक उन्हें अनिवार्य छुट्टी पर भेजा जाए या पुणे जल सिंचाई मंडल विभाग के तकनीकी तबादले और प्रशासनिक नियंत्रण उपविभाग में उनकी नियुक्ति की जाए।

शिकायत के बाद कार्रवाई

महामंडल के विशेष अधीक्षक श्याम हिंगे ने कहा कि कुर्हाडे के खिलाफ खडकवासला डैम श्रृंखला में शामिल पानशेत, वरसगांव और खडकवासला डैमों के नियमित रखरखाव की उपेक्षा, मनमाना और अनुशासनहीन व्यवहार जैसी शिकायतें की गई थीं।

महामंडल ने पेश की 104 पन्नों की रिपोर्ट

कृष्णा खोरे महामंडल ने कुहडि के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच की, जांच में शिकायतों में सच्चाई पाई गई, महामंडल ने इस संबंध में एक विस्तृत 104 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कई महीने से कुहडि पर कार्रवाई करने से बच रहा था। इसके विरोध में जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन किया था। अधिकारियों के इस आक्रामक रुख के कारण, वरिष्ठ स्तर पर कार्रवाई को लेकर तेजी से हलचल शुरू हो गई थी।

क्या बोली श्वेता कुर्हाडे

पुणे खडकवासला जल सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता श्वेता कुर्हाडे ने इस मामले को लेकर कहा है कि मेरे खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों ने मिलकर फर्जी शिकायतें की है। पुलिस इसकी जांच करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com