सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा मामले में क्या बोले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Sunetra Pawar Threat News: सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरे की सनसनीखेज शिकायत पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा- SIT जांच कर रही है, सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।
Sunetra Pawar Rupali Chakankar Threat News
Sunetra Pawar Rupali Chakankar Threat News (डिजाइन फोटो)
Updated on

Sunetra Pawar Rupali Chakankar Threat News: महाराष्ट्र की राजनीति में अशोक खरात (भोंदू बाबा) मामले ने एक बार फिर खलबली मचा दी है। इस मामले में अब एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है, जहाँ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की नेता और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष रूपाली चाकणकर पर गंभीर आरोप लगे हैं। बीड जिले के एक व्यक्ति ने विशेष जांच दल (SIT) को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उपमुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार की जान को रूपाली चाकणकर से खतरा है।

इस सनसनीखेज दावे के बाद राज्य के गृह मंत्री और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

फडणवीस का रुख: "जांच होगी निष्पक्ष"

मीडिया द्वारा इस शिकायत के बारे में पूछे जाने पर देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पुलिस और SIT हर शिकायत को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा, "जो भी शिकायत प्राप्त हुई है, उसकी गहनता से पड़ताल की जा रही है। अशोक खरात मामले की जांच पहले से ही निष्पक्ष तरीके से चल रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोपों की सत्यता जांची जाएगी और कानून के दायरे में जो भी उचित होगा, वही कार्रवाई की जाएगी।" फडणवीस ने यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी वीआईपी या जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद की जड़ नासिक का वह मामला है जहाँ अशोक खरात पर यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में रूपाली चाकणकर के साथ खरात की तस्वीरें वायरल होने के बाद उनकी काफी किरकिरी हुई थी।

इस्तीफा: विवाद बढ़ता देख 20 मार्च 2026 को रूपाली चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी से छुट्टी: इसके कुछ दिनों बाद सुनेत्रा पवार के साथ हुई चर्चा के बाद चाकणकर को एनसीपी महिला प्रदेशाध्यक्ष पद भी छोड़ना पड़ा।

SIT के पास पहुँची शिकायत

बीड के शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि अशोक खरात प्रकरण में फँसने के बाद रूपाली चाकणकर और सुनेत्रा पवार के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चाकणकर, सुनेत्रा पवार के खिलाफ किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती हैं। SIT फिलहाल इस शिकायत की सत्यता की जांच कर रही है कि क्या यह वाकई सुरक्षा से जुड़ा मामला है या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण लगाया गया आरोप।

Navbharat Live
navbharatlive.com