Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ऑपरेशन आल आउट’ में गिरफ्तार हुए इतने अपराधी, 1,793 वाहनों और 411 हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jan 23, 2023 | 05:12 PM

File Pic

Follow Us
Follow Us:

पिंपरी: अपराधियों (Criminals) पर लगाम कसने के लिहाज से पिंपरी-चिंचवड पुलिस (Pimpri-Chinchwad Police) की अपराध शाखा ने शातिर अपराधियों की तलाश के लिए शहर में ‘ऑपरेशन आल आउट’ (Operation All Out) चलाया। इसमें 14 शातिर बदमाशों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई। इनके पास से हथियार के साथ जबरन चोरी, सेंधमारी में चुराया गया माल जब्त किया गया है। इसमें डकैती, सेंधमारी के आरोपी शामिल हैं। इस ऑपरेशन में 1,793 वाहनों और 411 शातिर बदमाशों को चेक किया गया। इस ऑपरेशन में 66 पुलिस अधिकारियों और 350 कर्मचारियों ने भाग लिया।

गुंडा रोधी दस्ते ने चिखली से मोई की ओर जाने वाली सड़क पर चाकन एमआईडीसी में काम करने जा रहे तीन मजदूरों को रिक्शा में सवार कर उनसे मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में सिद्धार्थ कल्याण सोनवणे (18), दयानंद बालाजी घाडगे (18) को गिरफ्तार कर दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया। इनके पास से दो पाइप, दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक रिक्शा समेत दो लाख 31 हजार तीन सौ रुपए का सामान जब्त किया गया। इन आरोपियों पर इससे पहले भी इस तरह से लूटपाट के मामले दर्ज रहने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने किया इतने लाख का माल जप्त 

इसके साथ ही गुंडा रोधी दस्ते ने अली तैबत सैयद (19), अंकित अनिल मारसनली (19) नामक आरोपियों के पास से दो तलवार, शिवम सुनील दुबे (20) और साईनाथ विष्णु बुरसे (20) के पास से दो कोयते बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच युनिट- 2 की टीम ने शुभम उर्फ चिम्या शिवदास पवार (20), दीपक मारुती राजगुरू (25) को हिरासत में लेकर उनके पास से सेंधमारी के छह मामलों एक लाख दो हजार 999 रुपए का माल बरामद किया है। 

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर

फरार अरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी तरह, से पुणे के भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में दर्ज मामले में फरार चल रहे सुरेश उर्फ सूरज हरिद्वार गुप्ता (31) को हिरासत में लेकर उससे पिंपरी-चिंचवड परिसर के छह आपराधिक मामले उजागर किए हैं। अपराध शाखा युनिट-4 के दस्ते की कार्रवाई में अक्षय दशरथ शिंदे (22) और दीपक शशिकांत पवार (23) के पास से एक-एक कोयता जब्त किया गया। वहीं वाकड पुलिस थाने की सीमा में एक आरोपी से आठ किलो सात सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।

ऑपरेशन आल आउट कार्रवाई का ब्यौरा

  • गिरफ्तार अभियुक्त: 14
  • वाहन चेकिंग: 1,793
  • रिकॉर्ड पर दर्ज अपराधियों की चेकिंग: 411
  • वाहनों पर कार्रवाई : 185
  • संदिग्ध व्यक्तियों की जांचः 144
  • होटल, लॉज चेकिंग: 137
  • ड्रंक एंड ड्राइव एक्शन: 22
  • होटलों के खिलाफ कार्रवाई : 21
  • बरामद हथियार : 12
  • तड़ीपार आरोपी चेकिंग : 21
  • प्रतिबन्धात्मक कार्रवाई: 8

So many criminals arrested in operation all out checking of 1793 vehicles and 411 history sheeters

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2023 | 05:12 PM

Topics:  

  • history sheeters

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.