- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Shiv Sena Mla Mahesh Shinde Praised Pm Modi And Devendra Fadnavis
शिवसेना विधायक महेश शिंदे ने की PM मोदी और देवेंद्र फडणवीस की तारीफ
- Written By: प्रभाकर दुबे

सातारा : जहां राज्यभर में शिवसेना (Shiv Sena)और भाजपा (BJP) के बीच 36 का आंकड़ा नजर आ रहा है, वहीं शिवसेना के एक विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Former Chief Minister Devendra Fadnavis) की तारीफों के पुल बांधकर सभी को चौंका दिया है। सातारा जिले के जिहे कटापुर पानी योजना के उद्घाटन के बाद शिवसेना विधायक महेश शिंदे (Shiv Sena MLA Mahesh Shinde) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की। इससे सातारा जिले के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। बहरहाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशिकांत शिंदे ने इसकी कड़ी आलोचना की है।
सातारा जिले के खटाव इलाके को सूखाग्रस्त इलाके के रूप में जाना जाता है। इस क्षेत्र के नागरिकों को पानी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिहे कटापुर योजना शुरू करने का फैसला किया गया। पिछले कई सालों से रुकी हुई इस योजना का उद्घाटन शिवसेना विधायक महेश शिंदे ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिहे कटापुर योजना से खटाव तालुका के सूखा प्रभावित क्षेत्रों को बहुत लाभ होगा। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की वजह से हुई है। यह योजना हमारे लिए फलदायी होने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
जलगांव: उत्तर महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर?, भाजपा से बढ़ती नजदीकियां, शिवसेना विधायकों पर राऊत का आरोप
शिवसेना UBT में फूट: उद्धव ठाकरे की वापसी कांग्रेस पर निर्भर, BJP प्रवक्ता नवनाथ बन का बड़ा हमला
महाराष्ट्र में ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से बढ़ी सियासी हलचल, ठाकरे और शिंदे गुट के नेताओं की मुलाकात
शिवसेना में बड़ा फेरबदल, नागपुर में संजय निरुपम की एंट्री, तुमाने बाहर, कई दिग्गज नेताओं के हुए तबादले
टैंकर से की जाती है जलापूर्ति
सातारा जिले के खटाव तालुका के सूखाग्रस्त क्षेत्र में पानी की कमी के कारण टैंकर से जलापूर्ति की जाती है। जिहे कटापुर योजना टैंकरों द्वारा पानी की आपूर्ति बंद कर सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है।
शशिकांत शिंदे ने की कड़ी आलोचना
विधायक महेश शिंदे द्वारा जिहे कटापुर जलापूर्ति योजना के उद्घाटन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक शशिकांत शिंदे ने इसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिवसेना के मनोहर जोशी जब मुख्यमंत्री थे तब कृष्णा घाटी विकास निगम का गठन हुआ था। इसलिए जिहे कटापुर योजना को बालासाहेब ठाकरे का नाम देने की मेरे जैसे कई लोगों की इच्छा थी। बालासाहेब ठाकरे से लगाव है तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस योजना को उनका नाम देना चाहिए।
सीएम ठाकरे करने वाले थे उद्घाटन
इस योजना को अभी भी केंद्रीय जल आयोग की ओर से निधि दी जाती है, ऐसा गिरीश महाजन ने कहा था, लेकिन वो निधि मिली ही नहीं। शशिकांत शिंदे ने कहा कि इस संबंध में पिछले महीने केंद्रीय जल आयोग को एक प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अभी तक इसे मंजूरी नहीं मिली है। इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार और जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल की उपस्थिति में करने की तैयारी थी। हालांकि, श्रेय लेने के लिए कुछ लोगों ने इसका उद्घाटन कर दिया, यह कहते हुए विधायक शशिकांत शिंदे ने विधायक महेश शिंदे पर टिप्पणी की।
Shiv sena mla mahesh shinde praised pm modi and devendra fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














