-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Shinde Sena In Search Of Party Office In Pimpri Chinchwad
शिंदे सेना को पिंपरी-चिंचवड में पार्टी कार्यालय की तलाश
- Written By: प्रभाकर दुबे

Photo: ANI/ Twitter
पिंपरी: अभूतपूर्व बगावत के बाद दो धड़ों में बटी शिवसेना (Shiv Sena) के शिंदे खेमे (Shinde Camp) को एक अदद कार्यालय (Party Office) की जरूरत महसूस हो रही है, ताकि पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) में संगठन का विस्तार हो सके। उद्धव ठाकरे खेमे का आकुर्डी में शिवसेना भवन है। इसके चलते शिंदे सेना ने भी शहर में कार्यालय की खोजबीन शुरू कर दी है। इस क्रम में एमआईडीसी से जमीन की मांग की गई है। इसके लिए दी गई अर्जी में चिंचवड स्थित पिंपरी पुलिस स्टेशन (Pimpri Police Station) के बगल में पुलिस विभाग की जमीन की मांग की गई है।
एमआईडीसी ने इस अर्जी पर पिंपरी-चिंचवड पुलिस से अभिप्राय मांगा है। चूंकि शिंदे सेना सत्ता में आसीन है अतः सब कुछ ठीक रहा तो पिंपरी पुलिस स्टेशन के बगल की जमीन पार्टी कार्यालय के लिए मिलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि यह जमीन पिंपरी पुलिस को किराए से दी गई है और अलग आयुक्तालय बनने के बाद से पिंपरी-चिंचवड पुलिस को जगह की कमी लगातार खल रही है। ऐसे में किसी राजनीतिक दल को पुलिस की जमीन देने का फैसला कितना उचित है? यह सवाल खड़ा हो रहा है।
संगठन विस्तार के लिए कार्यालय जरूरी
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खेमा लगातार संगठन को बढ़ाने की कोशिश में जुटा हुआ है। पिंपरी-चिंचवड शहर में सांसद श्रीरंग बारणे अपने राजनीतिक सहूलियत के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद शिंदे सेना में शामिल हो गए। उनके समर्थक भी उनके साथ गए हैं। शहर प्रमुख सचिन भोसले, पूर्व विधायक गौतम चाबुकस्वार, सहसंपर्क प्रमुख योगेश बाबर, महिला संगठक उर्मिला कालभोर, सुलभा उबाले, रोमी संधू, विजय गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने उद्धव ठाकरे के साथ रहना पसंद किया है। शिवसेना में एक और महत्वपूर्ण नेता राहुल कलाटे ने अब तक अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
4 और 10 साल की बच्चियों से 65 साल के शख्स ने कई-बार की दरिंदगी, पड़ोसी की सतर्कता से खुला राज
पुणे: मोशी वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट हादसा: मलबे से आखिरी शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई
मोशी बिल्डिंग हादसे में दूसरी मौत, चौथे दिन मिला शव, 7 लाेग अब भी लापता, CM फडणवीस ने दिया ये निर्देश
पुणे रिंग रोड परियोजना की बढ़ी रफ्तार, वडगांव मावल में फ्लाईओवर और उसें खिंड सुरंग का निर्माण युद्ध स्तर पर
सांसद बारणे के ट्रस्ट के नाम से एमआईडीसी से जमीन की मांग
गुट को अलग नाम और नया चिन्ह मिलने के बाद शिंदे सेना पिंपरी- चिंचवड शहर में विस्तार में जुट गई है। कुछ ही माह बाद पिंपरी- चिंचवड महानगरपालिका चुनाव होने हैं, इस पृष्ठभूमि में शिंदे सेना को शहर में अपना कार्यालय चाहिए क्योंकि उद्धव सेना का कामकाज आकुर्डी स्थित शिवसेना भवन से शुरू है। इस क्रम में सांसद बारणे के ट्रस्ट के नाम से एमआईडीसी से जमीन की मांग की है। इसकी अर्जी में पिंपरी पुलिस स्टेशन बगल की जमीन मांगी गई है। एमआईडीसी ने इस पर पुलिस विभाग का अभिप्राय मांगा है।
[blockquote content=”फिलहाल चिंचवड में सांसद श्रीरंग बारणे की निजी जमीन पर अस्थायी कार्यालय शुरू कर कामकाज का आरंभ किया जाएगा। स्थायी कार्यालय के लिए एमआईडीसी से पत्राचार किया गया है। ” pic=”” name=”-बालासाहेब वाल्हेकर, जिलाप्रमुख, शिंदे गुट”]
Shinde sena in search of party office in pimpri chinchwad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














