-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Sarathi Helpline Work Stalled For Two Months
सारथी हेल्पलाइन का कामकाज दो माह से ठप्प
- Written By: प्रभाकर दुबे

Representative Pic
पिंपरी : नागरी समस्याओं के निवारण और तमाम सरकारी और महानगरपालिका सुविधाओं की जानकारी देने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation) द्वारा शुरू की गई सारथी हेल्पलाइन (Sarathi Helpline) का कामकाज दो माह से ठप्प पड़े रहने से नागरिकों को काफी असुविधा (Inconvenience) हो रही है। सारथी हेल्पलाइन पर शिकायत के लिए टोकन (Token) मिलना बंद हो गया है। शिकायत के लिए कॉल करने के बाद एसएमएस (SMS) के माध्यम से प्राप्त होने वाला टोकन नंबर लगभग दो महीने से नहीं मिल रहे है। इससे अपनी शिकायत का समाधान हुआ है या नहीं? यह पता लगाना नागरिकों के लिए मुश्किल बन गया है। शिकायतों की ट्रैकिंग नहीं की जा सकती, शिकायतों का समाधान नहीं होता है। इसलिए लोगों को टोकन नंबर प्राप्त करने के लिए बार-बार कॉल करने पड़ रहे हैं।
टोकन प्राप्त करने के लिए एसएमएस के जरिए दिए जाने वाले टोकन नंबर का सिस्टम फिर से शुरू करने की मांग की जा रही है। हालांकि महानगरपालिका प्रशासन इसकी अनदेखी करता नजर आ रहा है। महानगरपालिका के विभिन्न विभागों की नागरी सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक अत्याधुनिक कम्प्यूटरीकृत हेल्पलाइन (कॉल सेंटर) की स्थापना की गई थी। तत्कालीन महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. श्रीकर परदेशी की पहल पर यह हेल्पलाइन 15 अगस्त 2013 को लॉन्च की गई थी। सारथी हेल्पलाइन टेलीफोन सेवा नागरिकों की दैनिक समस्याएं सुलझाने के लिए सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटा उपलब्ध हैं, जिसके जरिए लोगों को आवश्यक जानकारी फोन पर मिलती है। इस हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होने के बाद उसका टोकन मिलना बहुत जरूरी होता है। यह टोकन नंबर एसएमएस के जरिए आता है।
सम्बंधित ख़बरें
Driving License एक्सपायर होने से पहले जान लें रिन्यू के नए नियम और पूरी प्रक्रिया
कोई छेड़छाड़ करे तो डायल करें नंबर ‘112’, पुलिस दीदियों ने छात्राओं को दी गुड टच-बैड टच की जानकारी
महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर
पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
एसएमएस के जरिए टोकन नंबर देने की मांग
अपने द्वारा दर्ज की गई शिकायत की स्थिति क्या है, इसका निवारण किया गया है? आदि जानकारी टोकन नंबर से मिलती है। इसलिए टोकन लेना बहुत जरूरी होता है। पिछले दो महीने से एसएमएस के जरिए टोकन नंबर मिलना बंद हो गया हैं। नागरिकों को यह समझ में नहीं आता है कि शिकायत का निपटारा किया गया है या नहीं? इसलिए फोन की बजाय एसएमएस के जरिए टोकन देने की पद्धति तत्काल शुरू करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी अनदेखी की जा रही है। इससे लोगों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल का ध्यानाकर्षित करने पर उन्होंने इस मामले में खुद ध्यान देने की बात कही है।
Sarathi helpline work stalled for two months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














