पालकमंत्री Sanjay Shirsat ने दिया बड़ा बयान, स्थानीय निकाय चुनाव में शिवसेना केसरी लहराने को तैयार

सामाजिक न्याय एवं जिले के पालक मंत्री Sanjay Shirsat ने संभाजीनगर में शिवसेना का कार्यालय खोलकर आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में जीत का भरोसा जताया और अतिवृष्टि प्रभावित किसानों की मदद करने की अपील की।
Sanjay Shirsat
मंत्री संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: महानगरपालिका, जिला परिषद चुनाव हम जितने वाले है। उसकी चिंता न करें। क्योंकि, जनता हमारे साथ है। हम बाजी मारनेवाले है, यह हमारा दृढ़ विश्वास है। मस्ती नहीं है। चुनाव में हमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सभी के साथ बेहतर संबंध बनाए।

चुनाव में उम्मीदवारी के लिए बहुत इच्छुक है। लेकिन, उम्मीदवार मिलेंगी, यह न मानें। यह प्रतिपादन राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री व जिले के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने बुधवार शाम यहां किया।

शहर के निराला बाजार परिसर में आगामी स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर औरंगाबाद मध्य के विधायक प्रदीप जायसवाल के पहल से समर्थनगर में स्वतंत्रता वीर सावरकर चौक में शिंदे गुट की शिवसेना का मध्यवर्ती कार्यालय शुरू किया जाएगा, उसका स्तंभपूजन बुधवार शाम पालक मंत्री संजय शिरसाट के हाथों किया गया।

इस अवसर पर सांसद संदिपान भुमरे, प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अण्णासाहब माने, राजेंद्र जंजाल, भरत सिंह राजपूत, अशोक पटवर्धन, नंदकुमार घोडेले, विकास जैन, त्रिबंक तुपे, हर्षादा शिरसाट, प्रतिभा जगताप, शिल्पाराणी वाडकर विशेष रुप से उपस्थित थी।

पीड़ित किसानों को हर शिवसैनिक करें सहायता

आज कल मैं मीडिया से बहुत कम बात कर रहा हूं। ऐसे विरोधियों ने आरोप लगाकर कह रहे है कि मेरे उपर तीन केस होने से मैं शात हूँ। मैं सबको उर कर पुरने वाला हूँ इस तरह का जवाब संजय शिरसाट ने राज्य के पूर्व विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे द्वारा बुधवार की दोपहर प्रेस वातों में शिरसाट पर कसे हुए तंज के जवाब दिया। पालकमंत्री द्वारा किए गए तीन घोटालों की जांच जारी है, इसलिए वह शांत है। यह आरोप लगाया था। पालक मंत्री संजय शिरसाट ने आगे कहा कि वर्तमान में राजनीति करने का समय नहीं है। क्योंकि, इस संभाग का किसान अतिवृष्टि के चलते काफी संकट में है। नैसर्गिक आपदा के चलते किसानों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। संकट की इस घड़ी में किसी ने राजनीति न करते हुए किसानों को हर शिवसैनिक ने मदद करने की अपील शिरसाट ने की।

काम करने वालों का पार्टी में सम्मान

पालक मंत्री ने अपने विचार में विश्वास जताते हुए कहा कि जिले के सभी स्थानीय स्वराज्य निकायों के चुनाव में शिंदे सेना का केसरिया लहरायेगा। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में हमारे के लिए काम किया। अब हम उनके लिए काम करेंगे। निराला बाजार में पार्टी का मध्यवर्ती कार्यालय शुरू होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com