पुणे के शिरूर में तेंदुए का रेस्क्यू, पिछले हफ्ते 3 साल के बच्चे पर किया था हमला
- Written By: प्रभाकर दुबे
Representative Pic
पुणे: वन विभाग (Forest Department) ने शिरूर तालुका (Shirur Taluka) के वढ़ू बुद्रुक गांव में एक तेंदुए (Leopard) को बचाया है, जिसके बारे में माना जाता है कि पिछले हफ्ते उसने 3 साल के एक लड़के पर हमला किया और उसे घायल कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, 20 मई को वढ़ू बुद्रुक के किसान नितिन शिवले का बेटा वरद, रात में लगभग 8 बजे वह अपने घर के सामने खुले मैदान में खेल रहा था। उसी समय एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। वन अधिकारियों के मुताबिक, किसान शिवले के ठीक बगल में गन्ने का खेत है जहां तेंदुआ छिपा हुआ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
छतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
शौचालय में छिपा तेंदुए ने ग्रामीणों पर किया हमला! भंडारा में दो लोग जख्मी, गांव में वन विभाग की टीम मुस्तैद
पुणे में दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने फायरिंग! रंजिश में युवक को मारी तीन गोलियां, 20 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में इलाज जारी
गन्ने की खेत से निकले तेंदुए ने वरद पर हमला किया। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के शोर मचाने से पहले तेंदुए ने वरद को कुछ दूर तक घसीटा। अधिकारियों को संदेह है कि तेंदुआ मैदान के बगल में बने शेड में मवेशियों को निशाना बनाने आया होगा। वरद के सीने और गर्दन में चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक वरद की हालत में सुधार हो रहा है।
