छाता पकड़ने पर इस्तीफा, तो पैर छूने पर क्या? खरात संग BJP मंत्री की फोटो शेयर कर शिंदे के नेता ने उठाए सवाल

Ravindra Dhangekar On Chandrakant Patil: शिवसेना के नेता रवींद्र धंगेकर ने सोशल मीडिया पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल की अशोक खरात संग तस्वीर पोस्ट कर सवाल पूछे। इससे महायुति में कलह शुरू हो गई है।
Ravindra Dhangekar Share Photo Chandrakant Patil With Ashok Kharat
रवींद्र धंगेकर ने मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा अशोक खरात के पैर छूने की तस्वीर साझासोर्स: एक्स/@DhangekarRavii
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शिवसेना नेता रवींद्र धंगेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर सहयोगी दल भाजपा को घेरा

  • रवींद्र धंगेकर ने मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा अशोक खरात के पैर छूने की तस्वीर साझा

  • रुपाली चाकणकर पर हुई कार्रवाई का हवाला दिया

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से समान कार्रवाई की मांग की।

Ravindra Dhangekar Share Photo Chandrakant Patil With Ashok Kharat: महाराष्ट्र की सत्ताधारी महायुति के घटक दलों के बीच आंतरिक मतभेद एक बार फिर खुलकर सामने आ गए हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता रवींद्र धंगेकर ने अपनी ही सहयोगी पार्टी भाजपा की पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। धंगेकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा करते हुए राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रवींद्र धंगेकर ने अपनी पोस्ट के माध्यम से महायुतक में दोहरे मापदंड अपनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के मामले का हवाला दिया।

रवींद्र धंगेकर ने पूछा चंद्रकांत पाटिल के लिए अलग नियम क्यों?

शिवसेना पुणे महानगर प्रमुख रवींद्र धंगेकर के अनुसार, रुपाली चाकणकर को केवल इस कारण से महिला आयोग के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था क्योंकि उन्होंने अशोक खरात के ऊपर छाता पकड़ा था। इसी बात को आधार बनाते हुए धंगेकर ने सवाल उठाया कि जब छाता पकड़ने पर इतना बड़ा फैसला लिया जा सकता है, तो फिर मंत्री चंद्रकांत पाटिल के लिए अलग नियम क्यों लागू किए जा रहे हैं, जिन्होंने खरात के पैर तक छू लिए हैं?

रवींद्र धंगेकर की सोशल मीडिया पोस्ट

रवींद्र धंगेकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा "रुपाली चाकणकर को अशोक खरात के ऊपर छाता पकड़ने के कारण महिला आयोग की अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था; तो फिर राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल के लिए अलग पैमाना क्यों है, जिन्होंने खरात के पैर तक छू लिए?"

रवींद्र धंगेकर ने CM फडणवीस से की ये मांग

शिंदे गुट के नेता रवींद्र धंगेकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संबोधित करते लिखा "देवेंद्र जी, न्याय करते समय फैसले इस आधार पर नहीं लिए जाने चाहिए कि इसमें कौन व्यक्ति शामिल है। रूपाली चाकणकर पर जो मापदंड लागू किया गया था, वही चंद्रकांत दादा पाटिल पर भी लागू होना चाहिए।"

Ravindra Dhangekar Share Photo Chandrakant Patil With Ashok Kharat
कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट मामला: किरीट सोमैया ने पास स्थित मदरसे की वैधता पर उठाए सवाल, BMC को लिखा पत्र

रवींद्र धंगेकर ने भाजपा नेता और मंत्री चंद्रकात पाटिल पर तंज कसरते हुए लिखा कि "क्या ‘खरात बाबा’ ने सिर्फ चंद्रकांत दादा के लिए एक अलग मेज लगाई थी?" धंगेकर की इस पोस्ट के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

Ravindra Dhangekar Share Photo Chandrakant Patil With Ashok Kharat
ट्रेडमार्क बना रुपाली चाकणकर का नाम-फोटो और स्टाइल! बिना इजाजत इस्तेमाल किया तो होगी सीधी कानूनी कार्रवाई

कौन है ढोंगीबाबा अशोक खरात?

बता दें कि नासिक की ढोंगीबाबा अशोक खरात पर महिलाओं से यौन शोषण वित्तीय घोटालों का आराेप है। मार्च 2026 में महिलाओं के यौन शोषण और बलात्कार के गंभीर आरोपों में खरात को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में है।

रुपाली चाकणकर को क्याें देना पड़ा इस्तीफा

ढोंगीबाबा अशोक खरात का मामला सामने आने के बाद एनसीपी नेता रुपाली चाकणकर की खरात के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने की तस्वीरें वायरल हुई थी। खरात की गिरफ्तारी और सियासी दवाब के बाद रुपाली चाकणकर को महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।