Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘अपने बेटे को जीता नहीं पाए’, अजित पवार ने राज ठाकरे पर किया कटाक्ष, बोले- हम बैठकर नहीं रोए…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लिए अच्छा नहीं रहा। इस बात से सभी वाकिफ है, जिसका जिक्र करते हुए राकांपा अजित पवार ने कटाक्ष किया है। महायुति के बारे में बोलने पर पवार ने तंज कसा है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 22, 2025 | 09:02 AM

अजित पवार (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया पर संदेह जताने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाने की पृष्ठभूमि में आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है।

दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में जोड़े गए नए मतदाताओं की कुल संख्या हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य की जनसंख्या के बराबर है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराने और इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया।

गलत सूचना फैलाते है कुछ लोग

‘महायुति’ ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीतीं जबकि भाजपा अकेले 132 सीटों के साथ बहुमत के करीब पहुंच गई। ‘महायुति’ में भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल हैं। अजित ने संवाददाताओं से कहा, ”उन्हें (विपक्ष को) तथ्यों की जांच के लिए अपनी टीम तैनात करनी चाहिए। उन्हें सत्यापन का अधिकार है। वे कल दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद भी इसी तरह के बहाने बनाएंगे। लोकतंत्र में मतदाता ही सबकुछ होते हैं, लेकिन कुछ लोग सिर्फ गलत सूचना फैलाते हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के आरोप लगाते हैं।”

सम्बंधित ख़बरें

राकां में फिर विलय की चर्चा तेज, पवार परिवार की भूमिका अहम, दिल्ली में होंगे बड़े फैसले

फिर निकला NCP के विलय का भूत, सुनील तटकरे ने कहा-विलय की जानकारी थी पर समय…

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की ‘निर्विरोध’ राह में रोड़ा, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल; क्या है विपक्ष का रुख?

नवभारत संपादकीय: अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई

अपने बेटे को निर्वाचित नहीं करा सकें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और उसके एकतरफा नतीजों को लेकर इसी तरह के आरोप लगाए तो पवार ने महानगर के माहिम से उनके बेटे अमित ठाकरे की हार को लेकर उन पर कटाक्ष किया। पवार ने कहा, ”आप अपने बेटे को भी निर्वाचित नहीं करा सके और आप हमारे (महायुति) बारे में बात कर रहे हैं। हमें (सत्तारूढ़ गठबंधन को) लोकसभा चुनाव में केवल 17 सीटें मिलीं, लेकिन हम बैठकर रोए नहीं। हमने कड़ी मेहनत की और विधानसभा चुनाव के लिए हर संभव प्रयास किया।”

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

टिप्पणी करना उचित नहीं होगा

राकांपा प्रमुख ने कहा कि उनके बेटे (पार्थ पवार) और पत्नी (सुनेत्रा पवार) लोकसभा चुनाव में हार गए, लेकिन उन्होंने ईवीएम को दोष नहीं दिया। पार्थ पवार 2019 के लोकसभा चुनाव में मावल से हार गए थे, जबकि सुनेत्रा पवार 2024 में बारामती से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले से हार गई थीं। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया द्वारा उनकी पार्टी के सहयोगी और मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक तथ्य सामने नहीं आ जाते, तब तक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Rahul gandhi allegations maharashtra elections pawar opposition spreading misinformation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2025 | 09:24 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Navnirman Sena
  • Raj Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.