-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Punes Sewage System Will Now Change
पुणेकरों के लिए खुशखबरी, 566 MLD तक बढ़ेगी सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता, पानी होगा और भी साफ
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Municipal Corporation ने अपने क्षेत्र में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी एसटीपी के आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि के लिए केंद्र सरकार द्वारा अहम फैसला लिया गया है।

पुणे महानगरपालिका (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune News: पुणे महानगर पालिका क्षेत्र में स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अमृत-2 योजना के तहत 842 करोड़ 84 लाख 68 हजार 597 रुपये की मंजूरी दी गई है।
इस परियोजना में केंद्र सरकार 252.86 करोड़ रुपये, राज्य सरकार 210.71 करोड़ रुपये और पुणे महानगर पालिका 20.90 करोड़ रुपये का योगदान देगी। इसके अलावा 358 करोड़ रुपये की व्यवस्था सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल से की जाएगी। इस निर्णय की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर साझा की।
नदियों व जलाशयों में प्रदूषण बढ़ रहा
वर्तमान में पुणे महानगर क्षेत्र में 9 एसटीपी कार्यरत हैं, जिनकी कुल क्षमता 477 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) है। लेकिन यह क्षमता शहर की जनसंख्या और सीवेज उत्पादन के हिसाब से पर्याप्त नहीं है। पुरानी तकनीक और सीमित क्षमता के कारण नदियों व जलाशयों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। कई वर्षों से इन केंद्रों के नवीनीकरण और क्षमता वृद्धि की मांग की जा रही थी। इसी के मद्देनजर महानगर पालिका ने प्रस्ताव केंद्र और राज्य सरकार को भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: कॉकरोचों पर पुलिस को आया तैश जिसकी लाठी, उसकी भैंस
पुणे में सड़कों के गड्ढों पर PMC का कागजी दावा, केवल 54 गड्ढे बाकी; बेहाल सड़कों से नागरिकों में भारी आक्रोश
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
आधुनिक एसबीआर तकनीक का उपयोग
इस परियोजना से भैरोबा, तानाजीवाड़ी और बोपोडी केंद्रों की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। एरंडवणे केंद्र की तकनीक अपग्रेड होगी, जबकि विठ्ठलवाड़ी और डॉ। नायडू केंद्र का नूतनीकरण किया जाएगा। मुंढवा, खराड़ी और बाणेर केंद्र पहले से ही आधुनिक एसबीआर तकनीक पर आधारित हैं, इसलिए उनका नूतनीकरण आवश्यक नहीं है। इस परियोजनानागरिकों को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा और भविष्य में जनसंख्या वृद्धि के साथ आने वाली चुनौतियों का भी सामना किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: ओबीसी संगठनों का आरोप, मराठा समाज को ‘कुणबी प्रमाणपत्र’ देना साजिश
पानी की गुणवत्ता बेहतर होगी
- इन सुधारों के बाद पुणे की कुल सीवेज शोधन क्षमता 89 एमएलडी बढ़कर 566 एमएलडी हो जाएगी। परियोजना में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर होगी और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा तय किए गए नए मानक पूरे किए जा सकेंगे।
- इस योजना के क्रियान्वयन में 2 से 3 वर्ष का समय लगने का अनुमान है। निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तीन ठेकेदारों की बोलियों की जांच की जा रही है। परियोजना पूरी होने पर शहर की सीवेज प्रबंधन प्रणाली अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरेगी।
- इस परियोजना के पूरा होने के बाद पुणे में सीवेज शोधन क्षमता बढ़ेगी, प्रदूषण घटेगा और नदियों में गंदे पानी का प्रवाह कम होगा।
Punes sewage system will now change
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का सीधा हमला, गिना दीं छात्रों की 3 बड़ी मांगें, बोले- आपने बर्बाद की
Jul 23, 2026 | 10:23 AMबार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म! Huawei ला रहा है 10,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
Jul 23, 2026 | 10:16 AMGold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में उछाल, सोना 1,49,600 और चांदी 2,30,000 के पार, जानें आज का ताज़ा भाव
Jul 23, 2026 | 10:16 AMएल नीनो का असर: नासिक संभाग पर मंडराया सूखे का खतरा, पीने के पानी के लिए आरक्षित होगा बांधों का जल!
Jul 23, 2026 | 10:14 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल जाएगी या मिलेगी राहत?
Jul 23, 2026 | 10:09 AMFSI नियम का बड़ा असर, TDR महंगा, मकान भी महंगे! नासिक में नए निर्माण की रफ्तार पड़ी धीमी
Jul 23, 2026 | 10:04 AMमुंबई में लॉन्च होगी भारत टैक्सी, काली-पीली जितना किराया; 25 लाख के समारोह को मंजूरी
Jul 23, 2026 | 10:02 AMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














