Pune Municipal Corporation का बड़ा ऐलान, एक महीने में शहर की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

Pune Municipal Corporation 3 नवंबर से ‘गड्ढामुक्त सड़क विशेष अभियान’ शुरू करेगी। 15 टीमें सड़क मरम्मत में जुटेंगी। 64.80 किमी सड़क नवीनीकरण को मंजूरी मिल गई है। शहर को स्मार्ट और सुरक्षित बनाया जाएगा।
Pathole Free Road In Pune
गड्ढा मुक्त सड़क (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: शहर की सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने के लिए पुणे मनपा 3 नवंबर से 'गड्ढामुक्त सड़क विशेष अभियान' शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत पथ विभाग और सभी 15 क्षेत्रीय कार्यालयों की संयुक्त रूप से 15 टीमें गठित की गई हैं।

यह जानकारी मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने दी। आयुक्त राम ने बताया कि मानसून के मौसम और विभिन्न विभागों द्वारा की गई फाइबर केबल बिछाने की खुदाई के कारण शहर की सड़कों की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है।

इसके अलावा मेट्रो कार्य और आपदा प्रबंधन से जुड़ी खुदाई ने भी सड़कों की स्थिति बिगाड़ दी है। नतीजतन, नागरिकों को रोजाना ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गड्डों के कारण उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि मानसून समाप्त होने और जनवरी में अंतरराष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन होने के कारण, अब सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाना अत्यावश्यक है। मनपा ने निर्णय लिया है कि सोमवार, 3 नवंबर से पूरे शहर में गड्डामुक्त सड़क विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। प्रत्येक टीम अपने क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर गड्डों की मरम्मत और सड़क सुधार कार्य करेगी।

64.80 किमी लंबी सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी

मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आने वाले एक महीने में पुणे की सभी सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त बनाया जाए। नागरिकों को बेहतर सुविधा मिले, यातायात सुचारू रहे और शहर का सौंदर्य भी बढ़े, यही इस अभियान का उद्देश्य है। इस अभियान से नागरिकों को गड्डों से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं पुणे शहर को एक बार फिर स्मार्ट और सुगम सिटी' के रूप में पेश करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा, शहर में आयोजित होने वाली पुणे ग्रैंड साइकिल टूर' अंतरराष्ट्रीय साइ‌किल स्पर्धा की तैयारी के तहत 64।80 किलोमीटर लंबी सड़क के नवीनीकरण और सौदर्याकरण के लिए पुणे मनपा की स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है। मनपा प्रशासन ने सड़क विकास कार्य को चार चरणों में विभाजित किया है।