डिजिटल अरेस्ट से सावधान! विश्वास नांगरे पाटील के नाम पर फिर ठगी, पुणे की महिला डॉक्टर को बनाया निशाना

Pune Cyber Fraud: पुणे में 43 वर्षीय महिला डॉक्टर को विश्वास नांगरे पाटील का सहायक बनकर फोन किया गया। मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के आरोप में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की ठगी की गई।
Digital Arrest Scam Pune Woman Doctor Fraud Vishwas Nangare Patil
विश्वास नांगरे पाटील(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे में 43 वर्षीय महिला डॉक्टर को पुलिस अधिकारी बनकर ठगी का शिकार बनाया गया।

  • ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के झूठे आरोप में डराकर पैसे मांगे।

  • पहले भी विश्वास नांगरे पाटील के नाम पर कई बड़ी साइबर ठगी हो चुकी हैं।

Digital Arrest Scam Pune Woman Doctor Fraud: साइबर ठगों ने अब लोगों को जाल में फंसाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम और पहचान का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

पुणे में एक 43 वर्षीय महिला डॉक्टर को वरिष्ठ IPS अधिकारी विश्वास नांगरे पाटील का सहायक बनकर फोन किया गया। इसके बाद उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों को फंडिंग करने जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। डर के माहौल में महिला से लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

आधार कार्ड और संदिग्ध नंबर से जोड़कर डराया

मामले में सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, ठगों ने पहले खुद को साइबर सेल ऑफ इंडिया का अधिकारी बताया और विश्वास नांगरे पाटील का सहायक होने का दावा किया। कुछ समय बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का वरिष्ठ अधिकारी बताया। महिला को कहा गया कि उनका आधार कार्ड एक संदिग्ध मोबाइल नंबर से जुड़ा है, जिससे अश्लील संदेश भेजे जा रहे हैं और अवैध कमाई की जा रही है।

मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग में फंसाने की धमकी

ठगों ने खुद को विश्वास नांगरे पाटील का सहायक हाेने का दावा कर महिला को बताया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के मामले में सामने आया है। उन्हें आतंकियों को आर्थिक मदद देने जैसे गंभीर आरोपों में फंसाने और गिरफ्तार करने की धमकी दी गई। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के नाम पर बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।

Digital Arrest Scam Pune Woman Doctor Fraud Vishwas Nangare Patil
संभाजीनगर मनपा की कमाई का गणित, प्रॉपर्टी टैक्स से मिले ₹98.30 करोड़, लेकिन जल कर वसूली में पिछड़ा प्रशासन

फिक्स्ड डिपॉजिट तक तुड़वाने का दावा

ठगों ने महिला को डराकर उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट तुड़वाई और 30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने अभी 30 लाख रुपये की ठगी की पुष्टि नहीं की है।

Digital Arrest Scam Pune Woman Doctor Fraud Vishwas Nangare Patil
छत्रपति संभाजीनगर के देवगिरी बैंक का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, ग्राहक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित पुरस्कार

पहले भी नांगरे पाटील के नाम पर हो चुकी है ठगी

इससे पहले भी साइबर ठग वरिष्ठ IPS अधिकारी विश्वास नांगरे पाटील के नाम, तस्वीर और आवाज का दुरुपयोग कर चुके हैं। सितंबर 2026 में पुणे जिले के एक बुजुर्ग दंपती से इसी तरह डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करीब 68.80 लाख रुपये ठगे गए थे। वहीं, 2025 में छत्रपति संभाजीनगर में AI से तैयार कथित फर्जी वीडियो कॉल के जरिए एक सेवानिवृत्त अधिकारी से करीब 78.69 लाख रुपये की ठगी की गई थी।

साइबर ठगों का यह तरीका बताता है कि अब किसी बड़े अधिकारी का नाम, वर्दी या वीडियो कॉल देखकर किसी पर भरोसा करना कितना जोखिम भरा हो सकता है।