-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Tulapur Rave Party Was Based On Hollywood Film Project X
नशे में धुत युवाओं का रात भर हंगामा… हॉलीवुड की इस फिल्म जैसी थी पुणे की रेव पार्टी, जांच में बड़ा खुलासा
- Written By: आकाश मसने
Pune Tulapur Rave Party: पुणे के तुलापुर हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह पार्टी 2012 में आई एक हॉलीवुड फिल्म जैसी थी। पुलिस ने इस मामले में 78 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रेव पार्टी की सांकेतिक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
Pune Tulapur Rave Party Based On Hollywood Film: पुणे के लोणीकंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुलापुर इलाके में रविवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित अवैध रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस सनसनीखेज छापेमारी में पुलिस ने 156 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें 107 पुरुष और 49 महिलाएं शामिल हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हिरासत में लिए गए लोगों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। इस मामले में अब बड़ी बात सामने आ रही है।
पुणे पुलिस ने रविवार को आलंदी-मार्कल रोड पर स्थित तुलापुर इलाके के एक फार्महाउस पर छापा मारा। यह कार्रवाई एक कथित हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी की सूचना मिलने के बाद की गई। क्राइम ब्रांच ने यह ऑपरेशन इस शक में चलाया कि ‘प्रोजेक्ट X’ के नाम से आयोजित इस इवेंट में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल हो रहा था।
प्रोजेक्ट एक्स फ़िल्म से जुड़े तुलापुर रेव पार्टी के तार
पुणे पुलिस ने 85 लाख कीमत का प्रतिबंधित सामान और संपत्ति जब्त की और दो मुख्य आयोजकों को हिरासत में लिया। इस घटना ने पूरे महाराष्ट्र में हलचल मचा दी है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पार्टी 2012 की फिल्म ‘प्रोजेक्ट X’ की थीम पर आधारित थी। इवेंट के सोशल मीडिया प्रमोशन में इस्तेमाल किए गए पोस्टर और फिल्म में दिखाई गई पार्टी में काफी समानता है, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या तुलापुर का इवेंट भी फिल्म में दिखाए गए जश्न जैसा ही था।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
प्रोजेक्ट एक्स फ़िल्म में क्या दिखाया गया है?
प्रोजेक्ट एक्स 2012 में बनी एक अमेरिकी फाउंड फुटेज टीन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में एक जबरदस्त पार्टी को दिखाया गया है, जो सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू होती है। इसके बाद सैकड़ों लोग इकट्ठा होते हैं और जमकर ड्रग्स, शराब और हुक्के का इस्तेमाल करते हैं। पुणे पुलिस को शक है कि तुलापुर में हुई रेव पार्टी भी कुछ वैसी ही थी। तुलापुर वाले इवेंट का नाम भी असल में ‘प्रोजेक्ट X’ ही था। फिल्म की थीम और तुलापुर की घटना के बीच तुलना की जा रही है, क्योंकि पार्टी का प्रमोशन इसी तरह किया गया था और वेन्यू का पता भी आखिरी समय में ही चला था।
प्रोजेक्ट X फिल्म में युवा लड़के-लड़कियां स्विमिंग पूल में अलग-अलग पूल टॉयज के साथ खेलते हुए दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुलापुर रेव पार्टी में भी ऐसे ही खिलौने मौजूद थे।
तुलापुर रेव पार्टी का मामला असल में क्या है?
पुणे के तुलापुर इलाके में एक आलीशान रिसॉर्ट में ‘प्रोजेक्ट X’ नाम की एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी हुई, जो सुबह तक चलती रही। इस पार्टी में युवा लड़के-लड़कियां शराब के नशे में थे, जोरदार DJ म्यूजिक बज रहा था और तरह-तरह के नशीले पदार्थों का सेवन हो रहा था।
यह भी पढ़ें:- पुणे मुंढवा जमीन घोटाला: शीतल तेजवानी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
इस पर कार्रवाई करते हुए पुणे क्राइम ब्रांच ने रविवार रात करीब 2:30 बजे फार्महाउस पर छापा मारा और पार्टी बंद करवा दी। यह कार्रवाई हुई, जिसमें 85 लाख की कीमत का सामान जब्त किया गया। लोनीकंद पुलिस स्टेशन में 78 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें 7 आयोजक भी शामिल हैं।
Pune tulapur rave party was based on hollywood film project x
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













