Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune ST डिपो प्रबंधकों पर गिरेगी गाज, किराया बढ़ा, यात्री बढ़े फिर भी कमाई घटी

Maharashtra News: किराया बढ़ने और यात्रियों की संख्या में इजाफे के बावजूद पुणे एसटी डिपो की आय में सुधार नहीं हो पाया है। रोज़ाना एक लाख से कम कमाई वाले डिपो प्रबंधकों पर कार्रवाई की तैयारी है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 12, 2026 | 02:51 PM

एसटी बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune News In Hindi: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) इन दिनों एक अजीबोगरीब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हाल ही में किराए में वृद्धि और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद निगम की आय में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।

इस गंभीर विसंगति को देखते हुए एसटी मुख्यालय ने अब सख्त रुख अपनाया है। पुणे विभाग के जिन डिपो की दैनिक औसत आय एक लाख रुपये से कम दर्ज की गई है, वहां के डिपो प्रबंधकों और वरिष्ठ अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

एसटी प्रशासन का मानना है कि जब किराया बढ़ा है और यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है, तो राजस्व में गिरावट क्यों आ रही है? इसका जवाब संबंधित अधिकारियों को देना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Solapur News: वार्ड क्र. 7 में BJP आगे, सोलापुर में बनेगा बहुमत, जयकुमार गोरे का दृढ विश्वास

जुआरियों और शराब तस्करों की शामत! भंडारा जिले के हर कोने में पुलिस ने दी दबिश, 10 से ज्यादा गिरफ्तार

संभाजीनगर में वाहन चोरी का सिलसिला जारी, शहर में टेम्पो सहित 2 बाइक ले उड़े चोर

नवेगांव-नागझिरा अपडेट: एकीकृत नियंत्रण में आया 1,241 वर्ग किमी का क्षेत्र, जानें खेती पर क्या होगा असर

खर्च बढ़ा, लेकिन आय का संतुलन बिगड़ा

निगम ने डीजल की बढ़ती कीमतों और बसों के रखरखाव पर आने वाले खर्च को कवर करने के उद्देश्य से किराया बढ़ाया था। इसके साथ ही राज्य सरकार की मुफ्त और रियायती योजनाओं के चलते महिलाओं और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है। इसके बावजूद आय और खर्च का संतुलन नहीं बन पा रहा है।

जांच में सामने आए ये कारण

मुख्यालय स्तर पर की गई जांच में कई वजहें सामने आई हैं। इनमें अवैध निजी यात्री परिवहन का बढ़ता प्रभाव, खराब मैनेजमेंट, पुरानी बसों का बार-बार खराब होना और चालक-परिचालकों के बीच समन्वय की कमी प्रमुख हैं। इन कारणों से कई फेरियां रद्द हो जाती हैं, जिससे सीधे तौर पर राजस्व प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें :- Pune News: टिकट विवाद से ‘तस्वीर युद्ध’ तक, पुणे में महायुति की कलह हुई सार्वजनिक

अंतिम चेतावनी, नहीं सुधरे तो कड़ी कार्रवाई

पुणे विभाग नियंत्रक अरुण सिया ने स्पष्ट किया कि एसटी की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिन डिपो का प्रदर्शन लगातार कमजोर बना हुआ है, उन्हें सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी गई है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pune st depot low income disciplinary action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 12, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • MSRTC
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.