- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Corporation Standing Committee Chairman Election Bjp Race
नासिक मनपा में स्थायी समिति के बाद अब सभापति चुनाव पर नजर, महिला सभापति की मांग ने बढ़ाई सियासी हलचल
Nashik Municipal Corporation: नासिक मनपा की स्थायी समिति के 16 सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब सभापति पद को लेकर भाजपा में मच्छिंद्र सानप समेत कई दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज है।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Chairman Election: नासिक महानगरपालिका की स्थायी समिति के 16 सदस्यों का चयन निर्विरोध पूरा होने के बाद अब सभी की नजरें सभापति पद के चुनाव पर टिकी हैं। इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द ही संभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम द्वारा की जाएगी।
महापालिका प्रशासन ने सदस्यों की सूची का प्रस्ताव पहले ही भेज दिया है। स्थायी समिति के सभापति पद को लेकर भाजपा के भीतर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।
मच्छिंद्र सानपः पूर्व विधायक बालासाहेब सानप के पुत्र मच्छिंद्र सानप का नाम सबसे आगे है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में चुनावी घमासान: 1015 ग्राम पंचायतों के वार्ड गठन का कार्यक्रम घोषित; 4 मई को आएगी अंतिम सूची!
पुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार को मिलेगी क्लीन चिट या बढ़ेगी मुश्किल? बावनकुले ने सीलबंद रिपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी
महाराष्ट्र में 5 मार्च से स्कूल बसों का चक्का जाम, बोर्ड एग्जाम के बीच ट्रांसपोर्टरों का हड़ताल का अल्टीमेटम
Nagpur: 10वीं का पेपर देकर लौट रहे अथर्व को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक हादसे से सदमे में परिवार, मां की हालत गंभीर
उपमहापौर पद से पीछे हटने के बाद पार्टी उन्हें इस पद के जरिए ‘पुरस्कृत’ कर सकती है।
महिला दावेदारः माधुरी बोलकर और दीपाली कुलकर्णी ने भी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है।
समिति में महिलाओं की संख्या (11) अधिक होने के कारण महिला सभापति की मांग भी जोर पकड़ रही है।
ओबीसी कार्डः कुछ गुटों द्वारा इस पद को ओबीसी समाज के प्रतिनिधि को देने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
संख्याबलः भाजपा की राह आसान
16 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा के पास 9 सदस्य हैं, जो बहुमत (9) के लिए पर्याप्त हैं। इसके अलावा शिंदे गुट के 4 और अजित पवार गुट का 1 सदस्य भी सत्ता पक्ष के साथ है। विपक्षी ठाकरे गुट के पास केवल 2 सदस्य हैं। ऐसे में भाजपा के सामने बाहरी चुनौती नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर का असंतोष रोकना ही मुख्य कार्य है। मंत्री गिरीश महाजन और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के स्तर पर ही अंतिम नाम तय होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:-सिंहस्थ कुंभ 2026 के लिए 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट, रिंग रोड समेत बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू
नगर सचिव विभाग के अनुसार, संभागीय आयुक्त द्वारा चुनाव निर्णय अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा, माना जा रहा है कि अगले हफ्ते की शुरुआत में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, सभापति का चुनाव होते ही नगर निगम के वित्तीय प्रस्तावों और विकास कार्यों को गति मिल सकेगी,
Nashik municipal corporation standing committee chairman election bjp race
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में चुनावी घमासान: 1015 ग्राम पंचायतों के वार्ड गठन का कार्यक्रम घोषित; 4 मई को आएगी अंतिम सूची!
Feb 19, 2026 | 11:06 AMAI Impact Summit में PM मोदी, मैक्रों, सुंदर पिचाई जैसे दिग्गज हुए शामिल, नौकरी-रोजगार और कमाई पर होगी चर्चा
Feb 19, 2026 | 11:06 AMपुणे जमीन घोटाला: पार्थ पवार को मिलेगी क्लीन चिट या बढ़ेगी मुश्किल? बावनकुले ने सीलबंद रिपोर्ट पर तोड़ी चुप्पी
Feb 19, 2026 | 11:00 AMमहाराष्ट्र में 5 मार्च से स्कूल बसों का चक्का जाम, बोर्ड एग्जाम के बीच ट्रांसपोर्टरों का हड़ताल का अल्टीमेटम
Feb 19, 2026 | 10:49 AMGalgotias University: गलगोटिया का विवादों से है पुराना नाता! पढ़ें रोबोट विवाद से पहले का पूरा कच्चा चिट्ठा
Feb 19, 2026 | 10:47 AMNagpur: 10वीं का पेपर देकर लौट रहे अथर्व को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक हादसे से सदमे में परिवार, मां की हालत गंभीर
Feb 19, 2026 | 10:45 AMAI Impact Summit 2026: CM फडणवीस ने Google DeepMind और Meta प्रमुखों से की खास चर्चा
Feb 19, 2026 | 10:44 AMवीडियो गैलरी

चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM
पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार! शाहपुर कंडी बांध बनकर तैयार, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा पड़ोसी मुल्क-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:47 PM










