Pune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Pune Police ने ‘Porter’ डिलीवरी ऐप के जरिए मेफेड्रोन ड्रग्स सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
पोर्टर ऐप (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Police Busted Porter Drug Racket: पुणे पुलिस ने शहर में संचालित एक संगठित ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह रकेट ‘पोर्टर’ डिलीवरी ऐप के जरिए मेफेड्रोन (MD) ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था। इस पूरे नेटवर्क का संचालन मुख्य रूप से वारजे और उत्तम नगर क्षेत्रों से किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की जगताप, रोहित उर्फ रोहन शिंदे, आदित्य उर्फ आदि गायकवाड़ और संकेत उर्फ सैंडी पवार के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में बारिश का कहर: 1,040 लोगों का रेस्क्यू, 49 राहत केंद्र सक्रिय; खड़कवासला डैम 88% भरा
पुणे में मूसलाधार आफत के बीच खड़कवासला डैम में बंपर पानी: 24 घंटे में बढ़ा 78 दिनों का कोटा, पर कटौती अभी जारी
लोनावला के पर्यटन स्थलों पर BNSS की धारा 163 लागू, 31 जुलाई तक पवना डैम और टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा सख्त
पुणे में बाढ़ का कहर: गुरुकुल के 300 छात्रों समेत 1,500 लोगों और 750 मवेशियों को सुरक्षित निकाला गया
सप्लायर से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाते थे ड्रग्स
डीसीपी संभाजी कदम ने पुष्टि की कि यह खुलासा एक अपहरण मामले की जांच के दौरान हुआ। जांच के दौरान एक आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ड्रग सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
जांच में सामने आया कि आरोपी मेफेड्रोन ड्रग्स को अपने सप्लायर से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ‘पोर्टर’ ऐप का इस्तेमाल करते थे, इस तरीके से वे बिना किसी शक के शहर के विभिन्न इलाकों जैसे कोथरुड, कर्वेनगर, बावधन, औंध और हिंजवडी में ड्रग्स की डिलीवरी करते थे।
ये भी पढ़ें :- Thane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
Pune Police की विशेष टीमें की गई हैं गठित
पुलिस ने आरोपियों के पास से 8.19 ग्राम मेफेड्रोन, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 2 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के ऑनलाइन लेनदेन हुए हैं, जिससे इस रैकेट के बड़े स्तर पर संचालन के संकेत मिल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में कुल 8 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
