Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PCMC Results 2026: पुणे में पवार परिवार का गढ़ ढहा, BJP ने बनाई ऐतिहासिक बढ़त, नहीं टिकी चाचा-भतीजे की जोड़ी!

PCMC Election Result Live: पुणे और पिंपरी-चिंचवड चुनाव परिणाम 2026 में भाजपा की प्रचंड बढ़त। पवार परिवार का 'पुणे पैटर्न' फेल; भाजपा पुणे में 90 और PCMC में 70 सीटों पर आगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Jan 16, 2026 | 02:41 PM

देवेंद्र फडणवीस-अजित पवार-शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune Municipal Corporation Results: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों के लिए शुक्रवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगमों में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन से आगे निकल गई है।

पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में भाजपा कोल्हापुर, सातारा, सोलापुर और सांगली नगर निकायों में भी बढ़त बनाए हुए है। पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा का प्रदर्शन संकेत देता है कि ‘एकजुट’ राकांपा गुटों की चुनौती को उसने प्रभावी रूप से कमजोर कर दिया है। भाजपा ने 2017 से 2022 तक पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निकायों में अकेले सत्ता संभाली थी।

पुणे में 165 में से 43 निकाय वार्ड में भाजपा आगे

बाद में, आरक्षण मुद्दे को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा नगर निकाय चुनावों पर रोक लगाए के बाद हुई देरी के कारण इन निकायों का नियंत्रण प्रशासक के पास रहा। पुणे और पिंपरी चिंचवड में भाजपा अपने महायुति सहयोगियों-राकांपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना- से अलग स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस भी मैदान में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में ‘लाडली बहनों’ ने जिताया महायुति को महापालिका चुनाव, महिला मतदाताओं का भारी समर्थन

बड़ी खबर! BJP की तेजस्वी घोसालकर भारी अंतर से जीतीं, दहिसर में ‘ठाकरे को झटका’

BMC Mayor List: 1931 से अब तक कौन रहा मुंबई का ‘असली राजा’? 75 हजार करोड़ का बजट और मेयरों का पूरा इतिहास!

Gen Z ने किया कमाल… महाराष्ट्र में BJP की बंपर जीत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- INDI गठबंधन का अस्तित्व खतरे में

यह भी पढ़ें – BMC चुनाव में AIMIM ने मारी हैट्रिक, मुंबई के 3 वार्डों में हासिल की धमाकेदार जीत

ताजा रुझानों के अनुसार, पुणे में 165 में से 43 निकाय वार्ड में भाजपा आगे है। इसके बाद कांग्रेस सात सीट, राकांपा पांच पर और राकांपा (शप) तीन पर आगे है। भाजपा 128 सदस्यीय पिंपरी चिंचवड नगर निकाय में 70 सीट पर आगे है और राकांपा 40 वार्ड में आगे है। पुणे और पिंपरी चिंचवड में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री अजित पवार और भाजपा के बीच तीखी नोकझोंक देखी गई।

सोलापुर में भाजपा 60 वार्ड में आगे

अजित पवार ने दोनों नगर निकायों के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय भाजपा नेतृत्व को निशाना बनाया था। भाजपा 102 सदस्यीय सोलापुर नगर निगम में 60 वार्ड में आगे है।

81 सदस्यीय कोल्हापुर नगर निकाय में महायुति के सहयोगी दल- भाजपा, शिवसेना और राकांपा- 25 सीट पर आगे हैं, जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी 21 वार्ड में आगे है। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव कई वर्षों के अंतराल के बाद कराए गए जबकि इनमें से अधिकतर के कार्यकाल 2020 से 2023 के बीच समाप्त हो गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune pcmc election results 2026 live bjp leads pawar alliance trails

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 02:40 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Pune

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.