खराब मौसम के कारण पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट का रूट डायवर्ट, लखनऊ में कराई गई 187 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

Pune Patna IndiGo Flight Diverted: पटना में खराब मौसम के चलते पुणे से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 653 को लखनऊ डायवर्ट किया गया। विमान में सवार सभी 187 यात्री और 6 क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
Pune-Patna IndiGo flight diverted to Lucknow due to bad weather
इंडिगो उड़ान, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट।

  • विमान में 187 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे।

  • तड़के 2:45 बजे लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग, सभी सुरक्षित।

Pune Airport News: उत्तर भारत में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। पटना में प्रतिकूल मौसम के कारण पुणे से बिहार की राजधानी पटना जा रही इंडिगो की एक उड़ान को सोमवार तड़के लखनऊ एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा।

पटना में विमान उतारने के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण एहतियातन यह फैसला लिया गया।

रात 2.45 बजे लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

विमानतल सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 653 सोमवार तड़के 2.45 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी।

विमान में पांच बच्चों समेत कुल 187 यात्री सवार थे। इसके अलावा चालक दल के छह सदस्य भी विमान में मौजूद थे। वैकल्पिक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सभी यात्री और विमान कर्मचारी सुरक्षित रहे।

Pune-Patna IndiGo flight diverted to Lucknow due to bad weather
मतदाता सूची पुनरीक्षण: 28 और 29 नवंबर को विशेष शिविर, छूटे हुए नागरिकों को मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

पटना शहर में मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण विमान को लखनऊ भेजा गया। इस बदलाव से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Pune-Patna IndiGo flight diverted to Lucknow due to bad weather
अब पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई लॉन्चिंग की समयसीमा

हवाई यातायात पर मौसम का असर

उत्तर भारत में बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच विमान संचालन प्रभावित होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खराब दृश्यता या प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विमानन कंपनियां यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों के मार्ग में बदलाव करती हैं। पुणे शहर से पटना जा रही इस उड़ान को भी इसी एहतियाती प्रक्रिया के तहत लखनऊ उतारा गया।