-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Municipal Corporation Spent Rs 15 Crore To Fill 2989 Potholes In A Month
Pune Municipal Corporation ने 2,989 गड्ढों पर 15 करोड़ खर्च किए, नागरिकों ने उठाए सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune MNC ने गड्ढा-मुक्त अभियान के तहत 2,989 गड्ढों पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए। प्रति गड्ढा औसतन 50 हजार की लागत सामने आने पर नागरिकों और विपक्ष ने खर्च की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: शहर की सड़कों को गड्डा-मुक्त करने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) द्वारा चलाए गए एक महीने लंबे अभियान ने नागरिकों और विशेषज्ञों के बीच गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मनपा का दावा है कि इस अवधि में 2,989 गड्डों को भरा गया है, जिस पर कुल 15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मनपा के आंकड़ों को देखें, तो यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आता है कि प्रत्येक गड्ढे को भरने पर औसतन लगभग 50,184 रुपये खर्च हुए हैं।
इस भारी-भरकम खर्च ने मनपा के कार्य की गुणवत्ता और वित्तीय प्रबंधन पर संदेह पैदा कर दिया है। महानगर पालिका ने दावा किया है कि इस अभियान से शहर की अधिकांश सड़कों को दुरुस्त कर दिया गया है। पुणे मनपा के इस अभियान की आलोचना करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रोहन सुरवसे पाटिल ने मनपा के दावों को खोखला बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध खनन पर 10 गुना जुर्माना, विकास और न्यायिक ढांचे पर जोर, महाराष्ट्र कैबिनेट ने लिए 8 बड़े निर्णय
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Gondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
महीने भर चला युद्धस्तर पर अभियान, प्रशासन ने किया 15 करोड़ रुपये खर्च पिछले एक महीने से महानगर पालिका का सड़क विभाग ‘गड्डा मुक्त सड़क अभियान चला रहा था। सडक विभाग के प्रमुख अनिरुद्ध पावसकर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गड्ढा मुक्ति के लिए महापालिका ने सभी विभागों के ठेकेदारी, मुख्य विभाग के इंजीनियरों, उप-इंजीनियरों और जूनियर इंजीनियरों की एक स्वतंत्र टीम बनाकर युद्धस्तर पर काम शुरू किया था।
सड़क विभाग का दावा है कि पिछले 30 दिनों में सड़कों की मरम्मत का काम सबसे अधिक तेजी से किया गया पावसकर ने बताया कि इस पूरे अभियान पर लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। महापालिका के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को इस काम के लिए औसतन एक-एक करोड़ रुपये वित्तरित किए गए। मरम्मत कार्य केवल गड्ढा भरने तक सीमित नहीं रहा। बल्कि लगभग 1,800 स्थानों पर सड़कों को खुरचकर. मिलिंग) नई परत डालने का काम भी किया गया।
सड़क मरम्मत का दावा और कार्यक्षेत्र का लेखा-जोखा
पावसकर के अनुसार, शहर की विभिन्न सड़कों पर कुल 2,989 अलग-अलग गड्ढे भरे गए। इनमें वे स्थान भी शामिल थे, जहां सड़क की स्थिति अच्छी थी, लेकिन कुछ गहरे या खतरनाक गड्ढे बन गए थे। लगातार बढ़े गड्ढे उभरने की समस्या को देखते हुए, कई जगहों पर केवल गड्ढे भरने के बजाय, पूरी सड़क की मिलिंग करके नए सिरे से डामरीकरण किया गया, कार्य की गति और दबाव को देखते हुए महापालिका ने पिछले महीने 1 लाख 88 हजार 948 वर्ग मीटर यानी लगभग 1 लाख 89 हजार वर्ग मीटर सड़कों पर मरम्मत का काम किया। यह क्षेत्रफल अनुमानित रूप से 18 हेक्टेयर के बराबर है। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में गड्डों को भरने का काम पहले कभी नहीं हुआ था।
ये भी पढ़ें :- CGHS स्टाफ संकट पर मुकुल वासनिक का सवाल, सरकार बोली-2,147 पद खाली
ऐप पर की गई ठेकेदारों की शिकायतें
हालांकि, काम में लापरवाही पकड़े जाने पर महाप्रीत संस्था सहित पुलिस के एक ठेकेदार को भी ‘स्टॉप वर्क’ आदेश जारी किए गए हैं। ‘रोड मित्र ऐप’ के जरिए 3।904 शिकायतों में से केवल 34 शिकायतें ही पेंडिंग हैं और बाकी सभी पर कार्रवाई की गई है। स्थानीय नागरिकों से संवाद करके उन गड्डों की भी मरम्मत की गई। महापालिका के पास हर गड़े के काम का विवरण, फोटो, माप सहित पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है।
– अनिरुद्ध पावसकर, प्रमुख, सड़क विभाग, पुणे महानगर पालिका
Pune municipal corporation spent rs 15 crore to fill 2989 potholes in a month
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














