पुणे मनपा के 6 स्वास्थ्य केंद्रों का होगा कायाकल्प, 49.82 करोड़ खर्च; ICU और ऑपरेशन थिएटर की मिलेगी सुविधा

Pune Municipal Corporation: पुणे मनपा छह स्वास्थ्य केंद्रों और प्रसूति गृहों का आधुनिकीकरण करेगी। बोपोडी में ICU और ऑपरेशन थिएटर बनेंगे, जबकि येरवडा और धायरी के दवाखाने जनरल हॉस्पिटल बनेंगे।
Pune Municipal Corporation Health Centres
पुणे मनपा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlighsts

  • पुणे मनपा 49.82 करोड़ रुपये की लागत से छह स्वास्थ्य केंद्रों का कायाकल्प करेगी।

  • बोपोडी दवाखाने में अत्याधुनिक जनरल हॉस्पिटल, आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर की सुविधा विकसित होगी।

  • येरवडा, धायरी के दवाखाने जनरल हॉस्पिटल बनेंगे और चार प्रसूति गृह आधुनिक होंगे।

Pune Municipal Corporation Health Centres: पुणे महानगरपालिका अपनी स्वास्थ्य सेवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए शहर के छह स्वास्थ्य केंद्रों और प्रसूति गृहों का कायाकल्प करने जा रही है। इसके तहत बोपोडी स्थित कै। संजय गांधी दवाखाने को अत्याधुनिक जनरल हॉस्पिटल में तब्दील कर वहां गहन चिकित्सा विभाग (आईसीयू) बनाया जाएगा। इसके अलावा येरवडा और धायरी के दो दवाखानों को जनरल हॉस्पिटल का स्वरूप दिया जाएगा, जबकि चार प्रसूति गृहों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।

इन सभी कार्यों पर करीब 49 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबसे कम दर देने वाली कंपनियों को काम सौंपने के प्रस्ताव अतिरिक्त आयुक्त पवनित कौर ने पेश किए हैं। स्थायी समिति की मंजूरी के बाद इन कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

बोपोडी में आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर

बोपोडी स्थित कै। संजय गांधी दवाखाने के आधुनिकीकरण पर 14 करोड़ 81 लाख 75 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां जनरल हॉस्पिटल के साथ आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और अन्य आवश्यक चिकित्सा विभाग विकसित किए जाएंगे। इस काम के लिए एस।एस। हेल्थकेयर कंपनी ने सबसे कम दर की निविदा पेश की है। इससे क्षेत्र के मरीजों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

येरवडा और धायरी में जनरल हॉस्पिटल

पुणे शहर के येरवडा स्थित भारतरत्न स्व. राजीव गांधी दवाखाने और धायरी स्थित कै। मुरलीधर लायगुडे दवाखाने को अत्याधुनिक जनरल हॉस्पिटल में बदला जाएगा। इन दोनों केंद्रों के आधुनिकीकरण पर 12 करोड़ 40 लाख 2 हजार रुपये खर्च होंगे। एस।एस। हेल्थकेयर कंपनी ने अनुमानित दर से 7।07 प्रतिशत कम दर पर निविदा पेश की है। इससे इन क्षेत्रों के नागरिकों को सामान्य उपचार के साथ अस्पताल स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Pune Municipal Corporation Health Centres
पुणे: एम. ए. रंगूनवाला डेंटल कॉलेज के 25 साल पूरे, 30 आधुनिक माइक्रोस्कोप से डॉक्टरों को मिली खास ट्रेनिंग

चार प्रसूति गृहों का आधुनिकीकरण

महिलाओं को सुरक्षित और बेहतर प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए चार प्रसूति गृहों को आधुनिक बनाया जाएगा। इनमें मित्रमंडल चौक स्थित राजमाता जिजाऊ प्रसूति गृह, कोथरूड का कै। जयाबाई नानासाहेब सुतार प्रसूति गृह, मुंढवा का कै। सखाराम कुंडलिक कोद्रे प्रसूति गृह और बोपोडी का कै। द्रौपदाबाई मुरलीधर खेडेकर प्रसूति गृह शामिल हैं। इन कार्यों पर 22 करोड़ 60 लाख 13 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके लिए आर।एस। एंटरप्राइजेज की सबसे कम दर वाली निविदा का चयन किया गया है।

Pune Municipal Corporation Health Centres
पुणे में आपदा और हादसों के पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद, मनपा बनाएगी स्वतंत्र प्राधिकरण

निजी अस्पतालों पर निर्भरता होगी कम

इन परियोजनाओं के तहत आधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रसूति कक्ष, मैटरनिटी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर विकसित किए जाएंगे। आईसीयू जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को मनपा के अस्पतालों में ही उपचार मिल सकेगा। वहीं, प्रसूति गृहों के आधुनिकीकरण से महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों को होने की उम्मीद है। मनपा का उद्देश्य नागरिकों की निजी अस्पतालों पर निर्भरता कम कर अपनी स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाना है।

नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट