Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET Paper Leak: पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मांढरे गिरफ्तार, मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल ने व्यक्त किया दुख

Modern College Pune: NEET-UG जीव विज्ञान परीक्षा मामले में पुणे के मॉडर्न कॉलेज की सीनियर टीचर मनीषा मांढरे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: May 16, 2026 | 08:45 PM

मनीषा मांढरे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manisha Mandhare Arrested: NEET-UG (Biology) परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच अब महाराष्ट्र के शिक्षण संस्थानों तक पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने इस मामले में पुणे के प्रतिष्ठित मॉडर्न कॉलेज की वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है।

प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे का बयान

मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल निवेदिता एकबोटे ने इस पूरी घटना पर गहरा दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मनीषा मांढरे एक बहुत ही वरिष्ठ शिक्षिका हैं और पिछले 24 वर्षों से हमारे जूनियर कॉलेज में कार्यरत हैं। उनके बारे में सबसे पहले हमें मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली। खबर सुनने के बाद हमने इसकी पुष्टि की और अब सीबीआई का आधिकारिक बयान भी आ गया है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी की बात कही गई है।

प्रिंसिपल ने आगे कहा कि जैसे ही उन्हें इस गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी मिली, कॉलेज प्रशासन को बहुत बुरा लगा, क्योंकि इतने लंबे समय से संस्थान से जुड़ी शिक्षिका का नाम इस तरह के गंभीर मामले में आना संस्थान की छवि के लिए भी एक बड़ा धक्का है।

सम्बंधित ख़बरें

5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया

रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?

80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

किसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान

Pune, Maharashtra: On the arrest of senior teacher Manisha Mandhare in the NEET-UG Biology exam case, Nivedita Ekbote, Principal of Modern College says, ”Manisha Mandhare is a senior teacher who has been working in our junior college for the past 24 years. We heard her name from… pic.twitter.com/bt6WyJFVEO — IANS (@ians_india) May 16, 2026

सीबीआई की जांच का दायरा बढ़ा

NEET-UG परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों की जांच कर रही सीबीआई देश भर में कड़ियाँ जोड़ रही है। मनीषा मांढरे की भूमिका इस मामले में क्या थी और क्या उनके तार किसी बड़े रैकेट से जुड़े हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई उन शिक्षकों और बिचौलियों की जांच कर रही है जिन्होंने परीक्षा के दौरान छात्रों की मदद करने या प्रश्नपत्रों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया था। पुणे से हुई इस गिरफ्तारी ने यह संकेत दिया है कि इस घोटाले की जड़ें केवल एक राज्य तक सीमित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर दिल्ली से गिरफ्तार, ऐसे लीक किए थे सवाल

शिक्षण जगत में चर्चा

24 साल का अनुभव रखने वाली एक शिक्षिका का नाम ऐसे विवाद में आने से पुणे के शैक्षणिक हलकों में काफी चर्चा है। छात्रों और सहकर्मियों के लिए यह खबर अविश्वसनीय है, क्योंकि मांढरे को एक अनुभवी और सम्मानित शिक्षिका के रूप में देखा जाता था।

Pune modern college teacher manisha mandhare arrested by cbi neet ug case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 08:45 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • NEET UG Exam
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.