पुणे मेट्रो यात्रियों को बड़ी राहत, पिंपरी-चिंचवड, शिवाजीनगर और स्वारगेट स्टेशन पर नए प्रवेश द्वार शुरू

Pune Metro: पुणे में बढ़ते मेट्रो यात्रियों को राहत देने के लिए महामेट्रो ने 3 प्रमुख स्टेशनों पर नए प्रवेश द्वार शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को सुरक्षित और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।
Pune Metro Swargate Katraj Traffic
पुणे मेट्रो (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Pune Metro New Entry Gates Update: शहर में मेट्रो यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (महामेट्रो) ने तीन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त प्रवेश द्वार शुरू करने का निर्णय लिया है।

शनिवार 14 फरवरी से पिंपरी-चिंचवड मनपा, शिवाजी नगर और स्वारगेट मेट्रो स्टेशनों के नए प्रवेश द्वार यात्रियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों के शुरू होने से यात्रियों को व्यस्त सड़कों को पार करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय की बचत के साथ-साथ सुरक्षा भी बढ़ेगी।

पिंपरी-चिंचवड मनपा मेट्रो स्टेशन (प्रवेश द्वार क्रमांक 3) का प्रवेश द्वार पुणे-मुंबई महामार्ग पर, पुणे से मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थितहै। इसके शुरू होने से पिंपरी शहर से आने-जाने वाले यात्रियों को सड़क पार नहीं करनी पड़ेगी।

पिंपरी-चिंचवड मनपा में आने वाले नागरिकों को भी सीधा और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा। स्वारगेट मेट्रो स्टेशन (प्रवेश द्वार क्रमांक 5) का नया प्रवेश द्वार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के पास खोला जा रहा है।

ट्रैफिक जाम से छुटकारा

यह मार्ग अंडरग्राउंड है, जिससे एसटी बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधे मेट्रो स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। स्वारगेट क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए यह प्रवेश द्वार बेहद उपयोगी साबित होगा।

अब यात्रियों को जेधे चौक पार करने के लिए मुख्य सड़क पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी शिवाजीनगर मेट्रो स्टेशन (प्रवेश द्वार क्रमांक 3) का प्रदेश द्वार आकाशवाणी केंद्र के समीप, शिमला ऑफिस चौक पर स्थित है। यह भी अंडरग्राउंड मार्ग है, जिससे गणेशखिंड रोड और कृषि महाविद्यालय की दिशा से आने वाले यात्रियों को सीधे स्टेशन तक पहुंचने में सुविधा होगी। महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रवण हर्डीकर ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com